{"_id":"63068e87fad57d214161c793","slug":"protest-jammu-city-news-jmu266615918","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी अवकाश मिलने तक जारी रहेगा धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी अवकाश मिलने तक जारी रहेगा धरना
विज्ञापन
जम्मू। महाराजा हरि सिंह की जयंती पर सरकारी अवकाश की मांग के लिए युवा राजपूत सभा का धरना-प्रदर्शन लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा है। बुधवार को कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा स्थल पर धरना देकर चेतावनी दी है कि सरकारी अवकाश मिलने तक धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। इस दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
सभा के प्रधान राजन सिंह हैप्पी ने कहा कि 12 साल से सरकारी अवकाश की मांग कर रहे हैं। अन्य सरकारों के दौरान केंद्रीय भाजपा सरकार अवकाश देने में सक्षम नहीं थी। लेकिन अब सरकार खुद सत्ता होने के बावजूद अवकाश की घोषणा नहीं की जा रही है। सरकार ने इस सबंध में समिति भी गठित की थी। उसके बाद फाइल को आगे नहीं बढ़ाया जा रहा है। उन्हें सिर्फ झूठे आश्वासन दिए जा रहे हैं। अब अवकाश मिलने तक धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा।
उपाध्यक्ष मनदीप सिंह चिब ने कहा कि मंगलवार को भूख हड़ताल पर बैठे सभा के कई कार्यकर्ताओं को रात को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन ले जाया गया। बाद में बार एसोसिएशन और चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्टरीज सहित अन्य संगठनों के प्रदर्शन करने पर रिहा किया गया है। प्रशासन पुलिस की मदद से बलपूर्वक धरना स्थल से उठा रहा है। उन्होंने कहा कि पुख्ता आश्वासन मिलते तक धरना जारी रहेगा। इस मौके पर रघुवीर सिंह, बलबीर सिंह, मुकेश सिंह और सुमित सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
अन्य संगठन भी दे रहे हैं सभा को समर्थन
जम्मू वेस्ट असेंबली मूवमेंट, डोगरा स्वाभिमान संगठन, राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना, टीम जम्मू, बार एसोसिएशन और चैंबर ऑफ कामर्स सहित युवा राजपूत सभा को समर्थन दे रहे हैं। जम्मू वेस्ट असेंबली के अध्यक्ष सुनील डिंपल ने कहा कि महाराजा पूरे जम्मू-कश्मीर के थे। सभी लोगों को एकजुट होकर अवकाश के लिए लड़ाई लड़ेगे। चौधरी लाल सिंह और जोरावर सिंह ने कहा कि महाराजा का समाज हित में खास योगदान रहा है। आज उनकी पहचान मिटाई जा रही है। सरकार को जल्द छुट्टी देनी होगी। मांग नहीं मानी तो प्रदर्शन जारी रहेगा।
प्रतिनिधिमंडल ने मंडलायुक्त से की मुलाकात
युवा राजपूत सभा के उपाध्यक्ष मनदीप चिब ने बताया कि देर शाम को एक प्रतिनिधिमंडल ने मंडलायुक्त के साथ मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अवकाश के लिए गठित कमेटी द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट दो दिन में जारी करने की जानकारी दी। साथ ही एक प्रतिलिपि युवा राजपूत सभा को भी देने की बात की।