{"_id":"62f2ca24341be801071d2a6c","slug":"protest-jammu-city-news-jmu2656983119","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलशक्ति विभाग के अस्थायी कर्मियों की हड़ताल जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलशक्ति विभाग के अस्थायी कर्मियों की हड़ताल जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। लंबित मांगों के समर्थन में जलशक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारियों की हड़ताल जारी है। मंगलवार को बीसी रोड स्थित मुख्य अभियंता कार्यालय परिसर में सरकार व विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर जल्द कदम उठाने की अपील की है। वहीं, युवा राजपूत सभा और गर्वनमेंट इंप्लाइज फोरम ने हड़ताल को समर्थन दिया है। युवा राजपूत सभा के अध्यक्ष रंजन सिंह हैप्पी ने कहा कि जायज मांगों को मनवाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। बुधवार को तिरंगा रैली में जलशक्ति विभाग के अस्थायी कर्मी भी लेंगे।
उधर, मुख्य अभियंता कार्यालय परिसर में प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने स्पष्ट किया मांगें पूरी होने तक हड़ताल जारी रहेगी। इंप्लाइज यूनाइटेड फ्रंट के पदाधिकारी रवि हंस, होशियार सिंह और राजेंद्र सिंह ताज ने कहा कि सरकार और विभाग कर्मचारियों की अनदेखी कर रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इससे कर्मचारियों का शोषण हो रहा है। उन्होंने कहा कि यूटी की तर्ज पर मानदेय जारी किया जाए। मौजूदा समय में तीन सौ रुपये प्रति माह दिहाड़ी में परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है। इसलिए दिहाड़ी को कम से कम पांच सौ रुपये किया जाए। साथ ही समय अवधि पूर्ण कर चुके कर्मियों नियमित और 72 माह का बकाया वेतन जारी कर राहत प्रदान की जाए।