फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest

पुलिस ने विफल की दूसरी रैली, 87 कर्मी हिरासत में लिए

विज्ञापन
protest
जम्मू। पुलिस ने जलशक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारियों की बिक्रम चौक तवी पुल तक निकालने वाली दूसरी महारैली को विफल कर दिया है। इस दौरान पुलिस और कर्मचारियों में धक्कामुक्की भी हुई, जिसके बाद 27 कर्मियों को हिरासत में लिया गया और बाद में औपचारिकताओं के बाद छोड़ दिया गया। वहीं, एक घंटा बीसी रोड को बंद कर मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। इससे पहले कर्मियों ने मुख्य अभियंता कार्यालय के मुख्य गेट को सुबह से दोपहर तक चार घंटे बंद कर विरोध जताया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंगलवार को जलशक्ति विभाग के अस्थायी कर्मियों ने विरोध स्वरूप सुबह से दोपहर तक मुख्य अभियंता कार्यालय के मुख्य गेट को बंद कर नारेबाजी की। इसके बाद जैसे कर्मचारी महारैली के लिए बाहर निकले तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इस दौरान दोनों पक्षों में धक्कामुक्की भी हुई और 87 से ज्यादा कर्मियों को हिरासत में लिया गया। बाद में बीसी रोड, परेड रोड और सचिवालय रोड में चक्का जाम कर मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। प्रदर्शन में जम्मू संभाग के सभी जिलों के अस्थायी कर्मियों ने हिस्सा लिया है। कर्मचारियों ने जल्द मांगें पूर्ण नहीं होने पर काम को प्रभावित करने की चेतावनी दी है। इंप्लाइज यूनाइटेड फ्रंट के पदाधिकारी रवि हंस, होशियार सिंह और राजेंद्र प्रताप ने कहा कि एक माह से ज्यादा समय से आंदोलनरत हैं, लेकिन सरकार सुनवाई नहीं कर रही है। कर्मचारियों के साथ अन्याय हो रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

ये हैं अस्थायी कर्मियों की मांगें
- समय पूरा करने कर्मियों को नियमित किया जाए
- यूटी की तर्ज पर मानदेय दिया जाए
- कम से कम पांच सौ रुपये दिहाड़ी दी जाए
- 72 माह का बकाया वेतन जल्द जारी किया जाए
बीसी रोड बंद होने पर रूट किए डायवर्ट
दोपहर एक से दो बजे तक बीसी रोड पर वाहनों की आवाजाही बंद रही है। इस दौरान यातायात पुलिस ने फ्लाईओवर से वाहनों को डायवर्ट किया है। कर्मचारियों पर सुबह से ही पुलिस की नजर थी। समय रहते कदम उठाने से वाहन चालकों और यात्रियों को कम परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed