फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest

चयन सूची रद्द करने की बजाए दूर हों अनियमितताएं

विज्ञापन
protest
जम्मू। फाइनांस अकाउंट्स असिस्टेंट (एफएए) की चयन सूची रद्द करने की बजाए सरकार अनियमितताओं को दूर करे। यह मांग सफल अभ्यर्थियों ने प्रेस क्लब के बाहर सोमवार को 19वें दिन प्रदर्शन कर उठाई है।
विज्ञापन

अभ्यर्थियों ने सरकार से अनियमितताएं बरतने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई पर जोर दिया है। प्रेस क्लब के बाहर प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों ने कहा कि हम अपना हक मांग रहे हैं। अगर दोषी होते तो प्रदर्शन नहीं करते। सरकार बंद कमरे में जांच कर रही है। लगातार 19 दिन से प्रदर्शन कर रहे है, लेकिन अभी तक किसी अधिकारी ने बात नहीं की। तीन दिन में सुनवाई नहीं होने पर दिल्ली में प्रदर्शन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि चयनित सूची को रद्द करने की अफवाहों से नींद उड़ गई है। योग्य अभ्यर्थियों का भविष्य बर्बाद हो जाएगा। सब इंस्पेक्टर भर्ती की परीक्षा में धांधली और परीक्षा रद्द होने के बाद वित्त विभाग में एफएए के 972 पदों के लिए 22 मार्च को हुई परीक्षा में अनियमितता की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed