फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest

संभाग सहित शहर में आज गहराएगा जल संकट

विज्ञापन
protest
जम्मू। पीएचई इंप्लाई यूनाइटेड फ्रंट के आह्वान पर जलशक्ति विभाग के स्थायी कर्मचारी लंबित मांगाें के समर्थन में शनिवार को 12 घंटे की हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान सुबह आठ से रात आठ बजे तक कामकाज ठप रहेगा। इससे संभाग में जल संकट गहराने की संभावना है। इसी तरह 22 से 24 जून तक अस्थायी कर्मी हड़ताल पर रहेंगे।
विज्ञापन

शनिवार सुबह दस बजे मुख्य अभियंता कार्यालय बीसी रोड में धरना-प्रदर्शन कर आवाज बुलंद करेंगे। कर्मचारियों का आरोप है कि मांगों को अनसुना किया जा रहा है। स्थाई कर्मचारी एसआरओ 380 में संशोधन और एसआरओ 149 के तहत पेंशन लाभ देने की मांग कर रहे हैं। जम्मू संभाग से हड़ताल में आठ हजार स्थाई कर्मचारी हिस्सा ले रहे हैं। 16 जून को प्रेसवार्ता कर इस संबंध में सरकार को चेतावनी दी गई थी, लेकिन कोई पहल नहीं की गई।
विज्ञापन

यूनाइटेड फ्रंट के पदाधिकारी बहादुर राज, करतार चंद, राजेश जमवाल, सुभाष वर्मा, अजय शर्मा, रमन कुमार, नरेश कुमार और देवेंद्र सिंह ने कहा कि एसआरओ 380 में संशोधन करने के साथ ही पदोन्नति का लाभ दिया जाए। इसके लिए कमेटी भी गठित की गई है, लेकिन आजतक कुछ नहीं हुआ है। एसआरओ 149 में सात साल पूरा करने वालों को आईटीआई का लाभ मिला, लेकिन सेवानिवृत्त के बाद पेंशन देने में अड़चन आ रही है। इसे दूर किया जाए। डीपीसी की बैठक हर माह होनी चाहिए। इसी तरह अस्थाई कर्मचारी भी 22 से 24 तक हड़ताल पर रहेंगे। नियमितीकरण और वेतन बढ़ोतरी समेत अन्य मांगे हल नहीं हो पाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed