फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest

पंचायत चौकीदारों और मालियों को किया जाए नियमित

विज्ञापन
protest
जम्मू। आल जम्मू-कश्मीर पंचायत कांफ्रेंस के बैनर तले सरपंचों और पंचों ने ग्रामीण विकास निदेशालय परिसर में वीरवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान चौकीदारों और मालियों को नियमित करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

पंचायत कांफ्रेंस के अध्यक्ष एवं सरपंच अनिल शर्मा ने कहा कि सरकार पंचायत चौकीदारों व मालियों के साथ अन्याय कर रही हैं। प्रदेश प्रशासन अस्थायी कर्मियों की उपेक्षा कर रहा है। दिहाड़ीदारों समेत अन्य अस्थायी कर्मचारी नियमित नहीं होने और पर्याप्त मानदेय या वेतन नहीं मिलने से परेशान हैं। इस दौरान ग्रामीण विकास विभाग जम्मू के निदेशक मुमताज अली को ज्ञापन सौंप कर मांगों से अवगत करवाया गया। निदेशक ने आश्वासन दिया कि वह उच्च अधिकारियों के समक्ष मामले को उठाएंगे। प्रदर्शन में शाहनवाज अहमद, देवदत्त भगत, अब्दुल लतीफ, अब्दुल रशीद, शेर मोहम्मद, संजय कुमार, पवन कुमार, प्रभात सिंह, बशीर अहमद और रवि कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed