{"_id":"62ab992db2e12f3b625d3f51","slug":"protest-jammu-city-news-jmu26208253","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजभवन के घेराव का प्रयास विफल, शहीदी चौक पर रोके कांग्रेस कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजभवन के घेराव का प्रयास विफल, शहीदी चौक पर रोके कांग्रेस कार्यकर्ता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई के विरोध में वीरवार को चौथे दिन भी प्रदेश कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पार्टी मुख्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन कर रोष जताया। वहीं, राजभवन का घेराव करने जा रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने शहीदी चौक पर रोक लिया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों में धक्कामुक्की हुई। सौ से अधिक नेताओं-कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन पहुंचाया, जहां से उन्हें ढाई घंटे बाद छोड़ा गया। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए मोदी सरकार पर बदले की कार्रवाई करने का आरोप लगाया है।
वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और गांधी परिवार के खिलाफ राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से कार्रवाई की जा रही है। केंद्र सरकार पर विपक्ष खासतौर पर कांग्रेस पार्टी के खिलाफ ईडी, सीबीआई जैसी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार देश में लोकतांत्रिक संस्कृति को नष्ट करने का काम कर रही है, लेकिन कांग्रेस इस तरह के हथकंडों के आगे नहीं झुकेगी। मोदी सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ संघर्ष जारी रखकर लोकतंत्र की रक्षा की जाएगी। सरकार की विपक्ष के खिलाफ नीतियों का जवाब दिया जाएगा। कांग्रेस आंदोलन को तेज करेगी। भाजपा सरकार जनता को ज्वलंत मुद्दों से भटकाने के लिए हथकंडे अपना रही है। देश में महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है। प्रदर्शन में प्रदेशाध्यक्ष जीए मीर, कार्यवाहक अध्यक्ष रमण भल्ला, रवींद्र शर्मा, ठाकुर भलवान सिंह, मनमोहन सिंह, शाह मोहम्मद चौधरी और उदय चिब आदि मौजूद रहे।