फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest

सरकार कर रही विपक्ष को दबाने की कोशिश

विज्ञापन
protest
जम्मू। सरकार विपक्ष को दबाने का प्रयास कर रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह चेतावनी कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ईडी द्वारा राहुल गांधी से पूछताछ करने के विरोध में दी है।
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बुधवार दूसरे दिन भी पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के खिलाफ राजनीतिक प्रतिशोध का आरोप लगाते हुए मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। पार्टी मुख्यालय के बाहर से कार्यकर्ताओं ने रैली निकालने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने बैरिकेड लगाकर रोक दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस कर्मियों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार विपक्ष को दबाने की कोशिश कर रही है। भाजपा सरकार गांधी परिवार के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करवा रही है। कार्यवाहक अध्यक्ष रमण भल्ला ने कहा कि भाजपा और मोदी सरकार के ऐसे कार्यों से कांग्रेस पार्टी नहीं झुकेगी। लोकतंत्र के अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रहेगा। भाजपा की ऐसी दमनकारी नीतियों को देशवासी देख रहे हैं। कार्र्यकर्ता वीरवार को सुबह 11 बजे राजभवन के बाहर धरना प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद जिला मुख्यालय के बाहर भी विरोध जताया जाएगा। प्रदर्शन में रवींद्र शर्मा, योगेश साहनी, ठाकुर बलवान सिंह और उदय चिब आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रवींद्र शर्मा ने प्रेसवार्ता में कहा कि कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ मोदी सरकार का स्पष्ट प्रतिशोध का यह मामला है। नेशनल हेराल्ड इतना बड़ा कर्ज चुकाने की स्थिति में नहीं था, इसलिए पूरे कर्ज को इक्विटी में बदल दिया गया। चूंकि राजनीतिक दल किसी भी कंपनी में इक्विटी नहीं ले सकते। इसलिए सोनिया गांधी, राहुल गांधी और अन्य वरिष्ठ नेता यंग इंडिया नाट फार प्राफिट ट्रस्ट में ट्रस्टी बने। इस ट्रस्ट के 99 प्रतिशत शेयर ट्रांसफर किए गए। इस दौरान कार्यवाहक अध्यक्ष रमण भल्ला भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed