{"_id":"629e66a69f8e8040004030a1","slug":"protest-jammu-city-news-jmu2613816168","type":"story","status":"publish","title_hn":"घाटी से तबादला होने तक जारी रहेगा संघर्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाटी से तबादला होने तक जारी रहेगा संघर्ष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। सरकार मांगों की अनदेखी कर रही है। लेकिन जब तक घाटी से तबादला नहीं होगा तब तक संघर्ष जारी रहेगा। यह चेतावनी कश्मीर घाटी में तैनात जम्मू संभाग के कर्मचारियों ने आंबेडकर चौक में प्रदर्शन के दौरान दी है। बताया कि रजनी बाला और राहुल भट की हत्या के बाद से कर्मचारियों में दहशत है।
सोमवार को कर्मचारियों ने जम्मू बेस्ड रिजर्व्ड कैटेगरी इंप्लाइज एसोसिएशन के बैनर तले आंबेडकर चौक में प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि घाटी में सुरक्षा का अभाव है। ऐसे माहौल में वहां पर काम करना आसान नहीं है। जब तक कश्मीर में स्थिति सामान्य नहीं हो जाती तब तक सरकार तबादला जम्मू संभाग में करे। घाटी में 15 साल से सेवाएं दे रहे हैं। सरकार हमारे लिए तबादला नीति बनाए। अगर मांगों की अनदेखी की गई तो सामूहिक त्यागपत्र देने के लिए मजबूर हो जाएंगे। सरकार सुरक्षित स्थानों पर भेजने की बात करती है, लेकिन राहुल भट की तहसील कार्यालय और विजय कुमार की बैंक में हत्या कर दी गई है। जब कर्मचारी अपने कार्यालय में ही सुरक्षित नहीं हैं तो वह काम कैसे करेंगे। घाटी में 1990 से भी ज्यादा हालात खराब हैं।
आज रजनी बाला के 10वें में शामिल होंगे कर्मी
कुपवाड़ा में आतंकियों की गोली की शिकार हुई शिक्षिका रजनी बाला का 10वां मंगलवार को उनके गांव में होगा। इसमें बड़ी संख्या में कर्मचारी भी भाग लेंगे। साथ ही परिवार को आर्थिक मदद भी देंगे।