फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest

भूख हड़ताल कर मांगी सेवा बहाली

विज्ञापन
protest
जम्मू। सेवाएं समाप्त करने से क्षुब्ध राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के अनुबंध कर्मचारियों ने वीरवार को डोगरा चौक पर अपना आंदोलन जारी रखते हुए भूख हड़ताल की। इस दौरान सेवाएं बहाल करने की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही जल्द कदम नहीं उठाने की सूरत में प्रधानमंत्री के दौरे के बाद क्रमिक भूख हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

कर्मियों ने कहा कि कोविड महामारी के दौरान उन्होंने जान जोखिम में डालकर सेवाएं दीं। देश में कोविड का फिर से प्रसार हो रहा है, ऐसे में बेहतर रोगी चिकित्सा देखभाल के लिए उनकी सेवाओं को बहाल किया जाए। इससे विभिन्न चिकित्सा शाखाओं में स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत होंगी और लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। इस बीच मिशन स्टेट हुड संगठन के अध्यक्ष सुनील डिंपल ने प्रदर्शनकारी कर्मियों को समर्थन देते हुए भूख हड़ताल में शामिल हुए। एनएचएम कर्मियों को इमरजेंसी कोविड रिस्पांस पैकेज के तहत नियुक्त किया गया था और गत मार्च में इनकी सेवाएं समाप्त कर दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed