फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest

बिजली-पानी की समस्या बढ़ने से लोग नाराज

विज्ञापन
protest
जम्मू। शहर में बिजली और पानी की किल्लत होने पर लोगों के सब्र का बांध टूटने लगा है। बुधवार को
विज्ञापन

जम्मू वेस्ट असेंबली मूवमेंट ने न्यू प्लाट में प्रदर्शन कर जल्द समस्या के निदान की मांग उठाई है।
प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए अध्यक्ष सुनील डिंपल ने कहा कि जलशक्ति विभाग और बिजली निगम समस्या का निदान नहीं कर रहा है। इस कारण लोग गर्मी में परेशान हैं। पानी की आपूर्ति नहीं होने से घरों में कार्य प्रभावित होने लगे हैं। बिजली कटों के चलते गर्मी में समय काटना मुश्किल हो गया है। दस दिन से बिजली और पानी की दिक्कत काफी बढ़ गई है। नगर निगम भी पेयजल समस्या का निदान करने में असफल साबित हो रहा है। इस मौके पर राजू कुमार, राम कुमार, देव कुमार, विपिन गुप्ता, मुकेश गुप्ता, राकेश शर्मा, जतिंद्र गुप्ता, अशोक कुमार और शफी खान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed