फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest

बकाया जारी नहीं होने पर फूटा गुस्सा

विज्ञापन
protest
जम्मू। बकाया नहीं मिलने पर जम्मू-कश्मीर रोड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन (जेकेआरटीसी) के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के सब्र का बांध टूट गया। मंगलवार को उन्होंने प्रेस क्लब के बाहर प्रदर्शन कर बकाया जारी करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर एसआरटीसी वालंटियर रिटायर्ड इंप्लाइज एसोसिएशन के अध्यक्ष देव राज बाल ने कहा कि सरकार कर्मचारियों के साथ भेदभाव कर रही है, जोकि गलत है। उन्होंने कोला की बकाया किस्तों, छठे वेतन आयोग के लाभ और डीए के बकाया भुगतान समेत अन्य मांगों को जल्द पूरा करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि सरकार ने जेकेआरटीसी को सेवानिवृत्त कर्मचारियों के बकाया भुगतान के बिल तैयार करने को कहा था, लेकिन अभी कुछ नहीं हुआ है। अगर सरकार ने मांगें नहीं मानी तो उग्र प्रदर्शन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे। इस दौरान भूषण सिंह, सुरेंद्र सिंह, शिव कुमार, दीप राज, पापू भान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed