फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest

चयन सूची जारी करने पर फूटा गुस्सा, एक घंटा चक्का जाम

विज्ञापन
protest
जम्मू। बीएसएफ और सीआईएसएफ की भर्ती की अंतिम चयन सूची जारी नहीं होने पर मंगलवार को अभ्यर्थियों के सब्र का बांध टूट गया। गुस्साए अभ्यर्थियों ने तवी पुल पर स्थिम महाराजा हरि सिंह की प्रतिमा के पास हाईवे को जाम कर सरकार के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। एक घंटे तक चक्का जाम होने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं, जिस कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उधर, पुलिस ने 50 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से जल्द चयन सूची जारी करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बीएसएफ और सीआईएसएफ भर्ती के अभ्यर्थी दोपहर 12 बजे तवी पुल पर महाराजा हरि सिंह की प्रतिमा के पास एक हुए। इस दौरान अंतिम चयन सूची जारी नहीं होने के विरोध में नारेबाजी करते हुए चक्का जाम कर दिया। एक घंटे तक यातायात बाधित होने से हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम खुलवाने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

अभ्यर्थी दीपक, मनोज, राजेश और गोपाल ने बताया कि लंबे समय से भर्ती प्रक्रिया चल रही है। कई बार प्रदर्शन किए मगर कुछ नहीं हुआ। मांगों को लेकर उच्च अधिकारियों से मिल चुके हैं। उन्होंने कहा कि तमाम औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद भी चयन सूची जारी नहीं हो रही है। एक तरफ सरकार रोजगार देने की बात कर रही है, वहीं दूसरी ओर भर्ती के बाद अंतिम चयन सूची ही जारी नहीं की जा रही है। यह युवाओं के साथ सरासर अन्याय है। जल्द कदम नहीं उठाने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा। पुल पर भीड़ बढ़ने पर पुलिस ने 50 से ज्यादा अभ्यर्थियों को हिरासत में लेने के बाद छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed