फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest

गरीबों के साथ अन्याय नहीं होगा सहन

विज्ञापन
protest
जम्मू। रूपनगर में जेडीए की कार्रवाई में बेघर हुए कब्जाधारकों का तीसरे दिन भी धरना-प्रदर्शन जारी रहा। अब उनके समर्थन में कई राजनीतिक दल आ गए हैं। उन्होंने धरना-प्रदर्शन में शामिल हो कर जेडीए की कार्रवाई को अन्यायपूर्ण बताया है। कहा कि गरीबों के साथ अन्याय सहन नहीं किया जाएगा। जेडीए के वीसी पंकज मंगोत्रा ने बताया कि अतिक्रमण हटाने से पहले नोटिस दिए गए है। नियमों का पालन हुआ है। जमीन जेडीए के नाम पर है। आगे भी कार्रवाई नियमों के अंतर्गत होगी।
विज्ञापन

रूपनगर में गुज्जर बकरवालों के समर्थन में राजनीतिक दल भी आए गए हैं। अब अलग-अलग पार्टी के बैनर तले कब्जाधारक प्रभावित परिवार प्रदर्शन कर रहे हैं। हालांकि प्रशासन की ओर से कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचा है। शुक्रवार को भी प्रभावितों के साथ रूपनगर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने कहा कि सर्दी के मौसम में बिना नोटिस दिए घरों को ढहा गया है। अब कहां जाएं। राजनीतिक दलों के नेता हर संभव सहायता करने का भरोसा दिला रहे हैं। दो दिन पहले भी रूपनगर सड़क में चक्का जाम कर कार्रवाई का विरोध जताया गया था।
विज्ञापन

जेडीए ने गरीबों को सड़कों पर पहुंचाया: प्रो. भीम सिंह
पैंथर्स पार्टी के अध्यक्ष प्रो. भीम सिंह ने कहा कि बीते दिनों शहर के एक छोटे से इलाके में अभियान चला कर दर्जनों छोटे घरों को गिरा दिया है। इससे सैकड़ों गरीब लोग सड़क पर आ गए हैं। चालीस सालों से वे यहां पर रह रहे थे। पैंथर्स पार्टी के नेताओं ने आरोप लगाया कि कोई भी केंद्र शासित प्रदेश सरकार को स्वीकार नहीं करता है, जो तानाशाही कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान से गरीब हुए आहत
कांग्रेस पार्टी से महासचिव शहनाज चौधरी की अध्यक्षता में एक दल ने रूपनगर इलाके का दौरा किया। उन्होंने लोगों के विरोध-प्रदर्शन में शामिल हो कर कार्रवाई का विरोध जताया है। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण अभियान से लोगों को नुकसान हुआ है। ऐसा नहीं होना चाहिए था। केंद्र सरकार के दिशानिर्देश पर काम हो रहा है। प्रभावित परिवारों को इस विशेष भूमि के आवंटन और इन परिवारों को मुआवजे की मांग की। वहीं, परिवारों को हर संभव समर्थन देने का आश्वासन दिया।
गुज्जर बकरवालों के साथ पार्टी
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने शुक्रवार को रूप नगर इलाके में गुर्जर बकरवाल पर जम्मू विकास प्राधिकरण के हालिया अभियान की निंदा की। राज्य के युवा महासचिव कादिर मलिक ने कहा कि प्रशासन जानबूझकर एक विशेष समुदाय को निशाना बना रहा है। केंद्र जम्मू-कश्मीर आदिवासियों को वन अधिकार प्रदान करने पर मौन है।

गरीबों की बात नहीं सुनीं जा रही
जम्मू वेस्ट असेंबली मूवमेंट की ओर से रूपनगर में गुज्जर बकरवाल के बेघर होने पर प्रदर्शन किया गया। अध्यक्ष सुनील डिंपल ने कहा कि गरीबों के साथ अन्याय हुआ है, जिसे सहन नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन में प्रभावित परिवार, बच्चे शामिल रहे। उन्होंने कहा कि गरीबों को न्याय दिलाया जाएगा। राज्य का विशेष दर्जा छिने जाने के बाद अब लोग बेघर हो रहे हैं। लोगों की बात नहीं सुनीं जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed