फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest

एक जगह चलें अदालत, रजिस्ट्री और कर्ज वसूली अधिकरण

विज्ञापन
protest
जम्मू। मांगों को लेकर वकीलों ने बुधवार तवी पुल बंद कर जोरदार प्रदर्शन किया। वकीलों की मांग है कि तमाम अदालतों को एक परिसर चलाया जाए और उपभोक्ता अदालत को बहाल किया जाए। इन मांगों को लेकर वकीलों ने उपराज्यपाल को ज्ञापन भी सौंपा था, लेकिन अभी तक कोई कदम नहीं उठाने से रोष है। इसी के चलते हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के बैनर तले तवी पुल को बंद कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई।
विज्ञापन

वकीलों ने कहा कि अदालतों को हाईकोर्ट में एक मल्टीस्टोरी इमारत बनाकर चलाया जाए। इसके अलावा कर्ज वसूली अधिकरण को चंडीगढ़ की जगह जम्मू से चलाया जाए। सीएटी को भी हाईकोर्ट में शिफ्ट किया जाए। जमीनों की होने वाली रजिस्ट्री को भी हाईकोर्ट में ही शुुरू किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के महा सचिव सुरजीत सिंह का कहना है कि पिछले तीन साल से जम्मू हाईकोर्ट में उपभोक्ता फोरम बंद पड़ी हुई है। उपभोक्ता आयोग तक नहीं चल रहा। इसकी वजह से आम लोगों को परेशानी हो रही है। बैंकों से संबंधित मामलों को चंडीगढ़ शिफ्ट किया जा रहा है। ऐसे में जम्मू के रहने वाले लोग बैंकों से संबंधित मामलों को चंडीगढ़ में भुगतने से परेशान हैं। डेढ़ महीना पहले उपराज्यपाल को ज्ञापन सौंपा था, जिस पर अभी तक कोई अमल नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जरूरत पड़ी तो जम्मू बंद करेंगे
सुरजीत का कहना है कि विभिन्न कार्यों के लिए वकीलों को दिनभर एक से दूसरी जगह आने जाने में काफी समय लग जाता है। यदि एक ही जगह पर सब काम हों, तो इससे सभी को सुविधा होगी। मांगों को लेकर हाईकोर्ट में अब तक प्रदर्शन करते रहे हैं। बाहर आने का एक ही मकसद है कि वह सिविल सोसायटी के बीच आएं। लोगों तक अपनी बात पहुंचाई है, क्योंकि सारे मामले आम लोगों से जुड़े हुए हैं। यदि उनकी मांगों पर जल्द ही अमल नहीं किया गया तो वह लोग सिविल सोसायटी से बात करेंगे। जरूरत पड़ी तो सबकी सहमति और सहयोग से जम्मू बंद भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed