{"_id":"6160ab038ebc3e628f6cd999","slug":"protest-jammu-city-news-jmu2453899186","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्र विरोधी ताकतों के खिलाफ हो ठोस कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्र विरोधी ताकतों के खिलाफ हो ठोस कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। कश्मीर में आतंकियों द्वारा दो निर्दोष शिक्षकों की हत्याओं के खिलाफ शुक्रवार को जम्मू में कारोबारियों ने सड़क पर उतर कर विरोध जताया। चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्री के बैनर तले विभिन्न बाजार ट्रेडर्स एसोसिएशन के सदस्यों ने सिटी चौक पर प्रदर्शन कर सरकार से हत्याओं के लिए दोषी लोगों के खिलाफ ठोस कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन में कनक मंडी, रघुनाथ बाजार, पक्का डंगा, शालामार रोड, पुराना अस्पताल रोड, हरि मार्केट, गुम्मट बाजार, लिंक रोड आदि बाजार संघ शामिल हुए।
चैंबर प्रधान अरुण गुप्ता ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से एक साजिश के तहत कश्मीर में अल्पसंख्यकों की हत्याएं की जा रही हैं। पाक प्रायोजित ताकते लगातार माहौल बिगाड़ने की कोशिशें कर रही हैं। इसके लिए सरकार को भी गंभीर होना चाहिए। जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ ठोस नीति के तहत काम किया जाए। उपराज्यपाल दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को सुनिश्चित बनाए। इस विकट घड़ी में समाज के सभी वर्ग के लोगों को अपने निहित स्वार्थ भूलकर एकजुट होना चाहिए। उन्होंने समाज में भाईचारा और सांप्रदायिक सौहार्द को कायम रखने की अपील की। चैैंबर और अन्य ट्रेड एसोसिएशन इन हत्याओं का कड़ा विरोध करती हैं।