{"_id":"615b60c98ebc3edaf04f25f8","slug":"protest-jammu-city-news-jmu2450874157","type":"story","status":"publish","title_hn":"किन्नरों को पीटने पर बवाल, ज्यूल चौक बंद कर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किन्नरों को पीटने पर बवाल, ज्यूल चौक बंद कर प्रदर्शन
विज्ञापन
जम्मू। दो किन्नरों को पीटने के विरोध में सोमवार को किन्नरों ने शहर के ज्यूल चौक को बंद कर प्रदर्शन किया। किन्नरों ने आरोपियों को जल्द पकड़ने की मांग की। शहर के बस स्टैंड पुलिस स्टेशन में दो लोगों के नाम सहित करीब दर्जन भर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले में जांच जारी है।
जानकारी के अनुसार शहर के त्रिकुटा कांप्लेक्स बस स्टैंड के बाहर रविवार की रात कुछ किन्नरों ने मिलकर दो किन्नरों को बुरी तरह से पीट दिया। घायलों का कहना है कि उन पर तेजधार हथियार से वार किया गया। हमला करने वाले 15 से 20 लोग थे। इनमें कुछ किन्नर और लड़के थे। इन लोगों ने बंदूकों और तेजधार हथियारों से हमला किया। हाथ और टांग पर प्रहार किया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
सोमवार को सुबह 11 बजे घायल किन्नर ज्यूल चौक के बीच सड़क पर लेट गए। इनके समर्थन में तीन दर्जन अन्य किन्नर भी पहुंच गए। प्रदर्शनकारी किन्नरों का कहना है कि जिन्होंने हमला किया है, वह चाहते हैं कि वह लोग उनके क्षेत्र में न रहें और जम्मू से कहीं बाहर चले जाएं। एक दिन पहले हमने इसे लेकर प्रदर्शन भी किया था, लेकिन दूसरे गुट के किन्नरों ने हमला कर दिया।
विज्ञापन
चेतावनी देते हुए किन्नरों ने कहा है कि यदि आरोपियों को जल्द नहीं पकड़ा गया, तो वह लोग सचिवालय के बाहर प्रदर्शन करेंगे। वहीं मौके पर पहुंचे डीएसपी शरद कालू ने किन्नरों को समझाया कि पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों को पकड़ेगी। इस आश्वासन के बाद किन्नर सड़क से हटे। प्रदर्शन के चलते करीब एक घंटे तक ज्यूल चौक और इसके आसपास के इलाके में जाम की स्थिति बनी रही।