{"_id":"613fbaf38ebc3ec7722ae2fc","slug":"protest-jammu-city-news-jmu2435797151","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओबीसी को 27 फीसदी आरक्षण के लिए की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओबीसी को 27 फीसदी आरक्षण के लिए की नारेबाजी
विज्ञापन
जम्मू। अपनी पार्टी ओबीसी इकाई के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में ओबीसी वर्ग को 27 फीसदी आरक्षण की मांग के लिए प्रेस क्लब के बाहर रोष रैली निकाली। पुलिस ने डोगरा चौक की तरफ बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को रोक लिया। इस दौरान धक्का-मुक्की के बाद 37 कार्यकर्ताओं को एहतियातन हिरासत में लिया गया।
ओबीसी विंग के संयोजक मदन लाल चलोत्रा की अगुवाई में निकाली गई रैली के दौरान प्रदर्शनकारियों ने मंडल कमिशन की सिफारिशों के तहत 27 फीसदी आरक्षण प्रदेश में ओबीसी वर्ग को मुहैया करवाने की मांग के समर्थन में नारेबाजी की और आरोप लगाया कि प्रदेश प्रशासन ओबीसी वर्ग के साथ भेदभाव कर रहा है।
मदन लाल चलोत्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक तरफ तो कहते हैं कि एक राष्ट्र एक कानून, वहीं ओबीसी वर्ग के साथ जम्मू कश्मीर में सौतेला व्यवहार उन्हीं की सरकार कर रही है। दर्शन मेहरा, सतपाल वर्मा, नरेश मल्होत्रा, पवन वर्मा, बलदेव राज, स्वर्ण लाल, इकबाल, कृषण लाल वर्मा, जसपाल सिंह, बसंत राज, दीपक कुमार मौजूद रहे।