फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest

मढ़ में पंचायत उपचुनाव में के नतीजों के बाद हंगामा, केंद्र के गेट पर ताला जड़ा

विज्ञापन
protest
दोमाना। मढ़ क्षेत्र की परवाह पंचायत के उपचुनाव में धांधली के आरोप पर गुस्साए लोगों ने मतदान केंद्र के गेट पर ताला जड़ दिया। बड़ी संख्या में लोगों के जमा होने से तनाव बनते देख पुलिस की भारी तैनाती कर दी गई। हारे प्रत्याशी के समर्थकों को प्रशासन और पुलिस ने देर रात कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत करवाया।
विज्ञापन

परवाह पंचायत में सरपंच की खाली सीट के लिए शुक्रवार को उपचुनाव करवाया गया। मतदान संपन्न होने के बाद जैसे ही दीपक जलोत्रा को विजेता घोषित किया गया तो हारे प्रत्याशी दयाराम के समर्थकों ने हंगामा शुरू कर दिया। मतपेटियों में धांधली का आरोप लगाकर सैकड़ों की तादाद में ग्रामीण मतदान केंद्र के बाहर आ गए। मुख्य गेट पर ताला जड़कर महिलाएं बाहर बैठकर प्रदर्शन करने लगीं।
विज्ञापन

---
मतदान से पूर्व 58 हजार रुपये बरामद
दोमाना। पंचायत उपचुनाव के मतदान से पूर्व वीरवार देर रात पुलिस ने एक बोलेरो वाहन से 58,695 रुपये बरामद किए। दोमाना पुलिस के अनुसार वाहन सवार युवक को भी हिरासत में लिया गया है। यह रुपये मतदान को प्रभावित करने की मंशा से ले जाए जा रहे थे। प्रारंभिक पूछताछ में इसकी पुष्टि भी हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed