{"_id":"5fa5b24a8ebc3e75017f7bf5","slug":"protest-jammu-city-news-jmu222361016","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव में भाजपा को अनदेखी का जवाब देंगे अस्थायी कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव में भाजपा को अनदेखी का जवाब देंगे अस्थायी कर्मी
विज्ञापन
बीसी रोड स्थित कार्यालय के सामने प्रदर्शन करते जलशक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारी।
- फोटो : SHRINAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। नियमितीकरण और अन्य मांगों को लेकर जलशक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारियों की बीसी रोड स्थित विभाग के कार्यालय के बाहर हड़ताल 40वें दिन भी जारी रही। बीते रोज भी चीफ इंजीनियर के साथ हुई बैठक में भी कोई नतीजा नहीं निकला। अस्थायी कर्मियों ने कहा है कि 25 साल से सरकारें उनकी अनदेखी कर रही हैं, अब मौजूदा प्रशासन भी उसी दिशा में काम कर रहा है। प्रशासन मांगे मानने को तैयार नहीं है। कर्मियों का कहना है कि उनके और उनके बच्चों के साथ धोखा हो रहा है। उनके बच्चों का भविष्य खतरे में है। पीएचई इंप्लाइज युनाइटेड फ्रंट के पदाधिकारियों ने कहा कि सभी कर्मचारी जिला विकास परिषद के चुनाव में भाजपा को इस अनदेखी का जवाब देंगे। कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं हड़ताल जारी रखेंगे। मौके पर रवि हंस, होशियार सिंह, राजिंद्र सिंह ताज, भानू प्रताप सिंह, नवदीप सिंह, रकेश कुमार, मंजीत सिंह, ज्योति प्रकाश, रशपाल सिंह, मोहन लाल, वकील मन्हास, विजय सिंह आदि मौजूद रहे।
---------------
पीडीडी कर्मियों ने चीफ इंजीनियर कार्यालय घेरा
उधर, बिजली विभाग के अस्थायी कर्मचारियों ने भी कनाल रोड स्थित पीडीडी चीफ इंजीनियर कार्यालय के बाहर हड़ताल जारी रखी। यूनियन के अध्यक्ष अखिल शर्मा ने कहा कि 3169 बिजली कर्मी पिछले 15 साल से विभाग में दिन-रात काम कर रहे हैं, लेकिन विभाग ने 462 लोगों की एनआईसी नहीं की है। मांग की कि एसआरओ-381 को प्रशासन पूरी तरह से लागू करे। अस्थायी कर्मियों को नियमित कर वेतन को बढ़ाया जाए। अध्यक्ष ने कहा कि दिवाली पर कर्मियों के लिए विभाग विशेष पैकेज की घोषणा करे। मौके पर आशीष, अजय समेत यूनियन के अन्य सदस्य मौजूद रहे।