{"_id":"5f83725a8ebc3e9b804f23e7","slug":"protest-jammu-city-news-jmu2205776179","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखा नगर समेत कई इलाकों में छठे दिन भी पानी नहीं आया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखा नगर समेत कई इलाकों में छठे दिन भी पानी नहीं आया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। जलशक्ति विभाग के अस्थायी कर्मियों की हड़ताल से जल संकट बरकरार है। हड़ताल के 17वें दिन भी कर्मियों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। भवानी नगर, श्याम नगर, विहार नगर, गोल पुली, विकास लेन और गोरखा नगर में पेयजल किल्लत रही। यहां पर छठे दिन भी पानी नहीं आया। नरवाल, सुजवां, सिदड़ा, बठिंडी, सैनिक कॉलोनी, तालाब तिल्लो, जानीपुर, रूप नगर, तोप शेरखानिया, मुट्ठी और रूप नगर इलाकों में भी लोग परेशान रहे। यहां रहने वाले प्रवासी लोगों को मुख्य पाइपों से रिस रहा पानी बर्तनों में भरकर गुजारा करना पड़ रहा है।
शहर में 130 में से करीब 30 टैंकरों से ही पानी की आपूर्ति हो पाई। कुछ वार्डों में स्थानीय पार्षदों और पुलिस जवानों ने भी पानी छोड़ने में सहयोग किया, लेकिन फिर भी लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पाया। न्यू प्लाट, मांडा, पुराना शहर में कम समय पानी मिलने से लोग परेशान रहे। लोगों की जरूरत पूरी न होने से बार-बार अधिकारियों से संपर्क किया गया लेकिन समाधान नहीं हो पाया। रविवार को छुट्टी वाले दिन भी स्थाई कर्मियों को सेवाएं देने के लिए आना पड़ा।
अस्थायी कर्मियों का कार्यालयों के बाहर प्रदर्शन
जम्मू। जम्मू संभाग में तमाम विभागों के अस्थाई कर्मचारी रविवार को भी हड़ताल पर रहे। लोक निर्माण विभाग, बिजली कारपोरेशन, जलशक्ति, फ्लोरीकल्चर, एग्रीकल्चर, आरएंडबी, एस्टेट, पीएमएसजीवाई के कर्मचारियों ने कार्यालयों के बाहर प्रदर्शन और नारेबाजी की।
विज्ञापन
ऑल डिपार्टमेंट केजुअल लेबर फ्रंट के अध्यक्ष सतीश शर्मा ने कहा कि हड़ताल मांगें हल होने तक जारी रहेगी। अभी तक कोई भी आश्वासन नहीं मिला है। इस कारण हड़ताल को अनिश्चितकालीन समय के लिए बढ़ा दिया जाएगा। कर्मचारी कम वेतनमान में सेवाएं दे रहे हैं। मौजूदा समय में दो वक्त की रोटी का जुगाड़ करना मुश्किल हो गया है। पहले भी कई बार मसले को उठाया गया मगर कुछ नहीं हुआ है।
यह है मांगें
- अस्थाई कर्मचारियों को पक्का किया जाए।
- लंबित वेतनमान को जारी किया जाए।
- न्यूनतम वेतनमान को लागू किया जाए।