{"_id":"5f36fcc08ebc3e3caa5fea78","slug":"protest-jammu-city-news-jmu216564033","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली तार जलने पर अफसरों ने नहीं उठाया फोन, ओल्ड रिहाड़ी में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली तार जलने पर अफसरों ने नहीं उठाया फोन, ओल्ड रिहाड़ी में प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। अघोषित बिजली कटौती से लोगों को निजात नहीं मिल रही है। शुक्रवार को भी सुबह से रात तक लगे कटों ने लोगों को परेशान किए रखा। ओल्ड रिहाड़ी में बिजली की तार जल गई, ठीक न होने से भड़के लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। तार रात करीब आठ बजे जली। इसके बाद लोग बिजली कारपोरेशन से संपर्क करते रहे मगर अधिकारियों ने फोन तक नहीं उठाया। रात करीब साढ़े नौ बजे लोग घरों से बाहर निकले और प्रदर्शन शुरू कर दिया।
लोगों का कहना है कि तीन बार पहले भी केबल जल चुकी है। अब चौथी बार फिर से रात को लोड बढ़ने से जल गई। कारपोरेशन के अधिकारी फोन नहीं उठा रहे हैं। लोग बिना बिजली उमस में परेशान हैं। लोगों ने चेतावनी दी कि जब तक स्थायी समाधान नहीं होता आंदोलन जारी रहेगा।
पेयजल संकट भी गहराया
बिजली कटौती से पेयजल संकट भी गहरा गया है। बीते दो सप्ताह से कुंजवानी, सैनिक कालोनी और ग्रेटर कैलाश इलाकों में लोगों को कम पानी मिल रहा है। यहां टैंकरों से पानी आपूर्ति की जा रही है। अधिकारी के मुताबिक बिजली कट लगने के कारण स्टोरेज टैंक में पानी नहीं पहुंच रहा है। इस कारण इलाके में पेयजल आपूर्ति बाधित हो रही है। बिजली समस्या के समाधान के बाद ही समस्या हल हो जाएगी।
विज्ञापन
सैनिक कॉलोनी, कुंजवानी में ट्रांसफार्मर जले
इसी बीच सैनिक कॉलोनी, कुंजवानी में ट्रांसफार्मर जल गए। इसका कारण ओवरलोडिंग को बताया जा रहा है। लोगों की शिकायत पर बिजली विभाग ने नए ट्रांसफार्मर लगा दिए। 132 केवी लाइन के ओवरलोड होने के कारण सांबा, बाड़ी ब्राह्मणा, कुंजवानी, सैनिक कालोनी, ग्रेटर कैलाश समेत अन्य इलाकों में लंबे कट सहन करने पड़े। दिन में दो से तीन घंटे के लंबे कट लग रहे हैं।
लोड बढ़ने से लगाने पड़ रहे अघोषित कट
एक्सईएन पीडी सिंह ने कहा कि लोड बढ़ने के कारण परेशानी पेश आ रही है। बिजली उपकरण ओवरहिट हो रहे हैं। इस कारण अघोषित कट लगाने पड़ रहे हैं।
कल इन इलाकों में छह से 11 बजे तक बिजली बंद रहेगी
जम्मू। तारों के जरूरी रखरखरखाव के चलते 16 अगस्त को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली कारपोरेशन वितरण के मुख्य अभियंता के अनुसार 16 अगस्त को सुबह छह से 11 बजे तक दुमी, थाथी और आसपास इलाकों में बंद रहेगी। इसी तरह दुमी, सोबका, सुआ नंबर एक और आसपास इलाकों में भी कटौती रहेगी। परगवाल, राजपुरा, भलवाल भरत, धलवाल, मीलू, बीएसएफ और आसपास इलाकों के अलावा ग्रिड स्टेशन अखनूर और कालाकोट के अलावा छन्नी हिम्मत, मलिक मार्केट, चौवाड़ी, मार्बल मार्केट, एमईएस, सुजवां, शीतली और आसपास इलाकों में भी बिजली बंद रहेगी।