फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest

रेलवे के निजीकरण के विरोध में कर्मियों ने बोला हल्ला

विज्ञापन
protest
मांगों को लेकर प्रदर्शन करते रेलवे कर्मचारी।
जम्मू। रेलवे के निजीकरण और निगमीकरण के विरोध में रविवार को नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन जम्मू ने प्रदर्शन किया। यूनियन के सदस्यों ने कहा कि केंद्र सरकार रेलवे को बेचने पर तुली हुई है। इस जनविरोधी फैसले से आम लोगों पर महंगाई की मार पड़ेगी। बेहतर सुविधाएं देने के नाम पर गरीबों पर रेल किराये से लेकर अन्य सुविधाओं के लिए पैसा लिया जाएगा। रेलवे के निजीकरण से सरकारी नौकरियां खत्म होंगी। निजीकरण ठीक वैसा ही परिणाम लाएगा जैसा कि सरकारी और निजी स्कूलों के बीच है, जिसमें सरकारी स्कूलों में पढ़ाई होती नहीं है और निजी स्कूलों की फीस इतना ज्यादा है कि हर कोई नहीं दे सकता। रेल बचाओ, देश बचाओ आंदोलन के तहत नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन जम्मू शाखा के सचिव कामरेड शैंबर सिंह ने कहा कि सरकार कर्मचारियों के हितों की अनदेखी कर रही है। पूंजीपति हितैषी नीतियों को लेकर रेल को बेचने पर लगी है। भारत छोड़ो आंदोलन की तरह आज निजीकरण को छोड़ने का आंदोलन चलाने की आवश्यकता है। एक तरफ जहां रेल कर्मचारियों ने कोरोना काल में भी ट्रेनों को चलाकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। वहीं सरकार शाबासी की जगह रेलवे का निजीकरण करने का इनाम दे रही है। भारतीय रेल में 90 प्रतिशत यात्री निम्न और मध्यम वर्ग के सफर करते हैं, जिन्हें सस्ती, सुगम और सुरक्षित सुविधा प्राप्त हो रही है, लेकिन रेल को निजीकरण करने के बाद गरीब पर दोहरी मार पडे़गी। इस दौरान कामरेड केके शर्मा, रामपाल शर्मा, रंजीत पासवान, मीडिया सचिव प्रकाश चंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed