{"_id":"6049352e8ebc3e8d1d4f2bb4","slug":"protest-in-rs-pura-jammu-kashmir-news-rspura-news-jmu2310209170","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राउंड में रिसोर्स सेंटर के निर्माण के खिलाफ उतरे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राउंड में रिसोर्स सेंटर के निर्माण के खिलाफ उतरे लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरएस पुरा। कस्बे के वार्ड दस स्थित शहीद डीएसपी देवेंद्र शर्मा मेमोरियल ग्राउंड में प्रशासन की तरफ से रिसोर्स सेंटर का निर्माण कराए जाने से खफा लोगों और लायंस क्लब ने प्रदर्शन किया। लोगों ने ग्रामीण विकास विभाग सहित ब्लॉक खंड अधिकारी आरएस पुरा व पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने आरोप लगाया कि शहीद के नाम पर बनाई गई ग्राउंड में भवन का निर्माण करवाना शहीद का अपमान है।
लायंस क्लब के पूर्व प्रधान मदन लाल खन्ना ने कहा कि कि वर्षों पहले वार्ड दस में आतंकवाद से लड़ते हुए शहीद हुए डीएसपी देवेंद्र शर्मा के नाम ग्राउंड बनाई गई थी। लायंस क्लब सहित स्थानीय लोग इसकी देख रेख करते हैं और हर साल यहां पर शहीद की याद में कार्यक्रम भी आयोजित होता है। अब ग्रामीण विकास विभाग आरएस पुरा की ओर से ग्राउंड में भवन का निर्माण कार्य शुरू करवाया जा रहा है। अगर ऐसा होता है तो ग्राउंड खत्म हो जाएगी।
स्थानीय निवासी देवेंद्र शर्मा ने बताया कि अगर ग्राउंड में भवन निर्माण किया गया तो इसका विरोध किया जाएगा।
लोग दस्तावेज ले आएं, निर्माण रोक देंगे
वही इस संबंध में ग्रामीण विकास विभाग आरएस पुरा खंड विकास अधिकारी अनुराधा ठाकुर का कहना है कि यह जमीन ग्रामीण विकास विभाग की है। न तो अभी तक यह जमीन शहीद के नाम पर ट्रांसफर हुई है और न ही कागजों में इस पर कोई ग्राउंड है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास विभाग की जमीन होने के कारण यहां पर विभाग की ओर से रिर्सोस सेंटर बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जो लोग इसको शहीद के नाम की ग्राउंड कहते हैं, वे दस्तावेज ले आएं, विभाग निर्माण रोक देगा।