{"_id":"5acea1794f1c1b833d8b4997","slug":"protest-in-many-areas-of-jammu-kashmir-including-srinagar-students-stabbed-on-security-forces","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: कई इलाकों में प्रदर्शन, छात्रों ने सुरक्षाबलों पर किया पथराव, आज बंद का ऐलान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: कई इलाकों में प्रदर्शन, छात्रों ने सुरक्षाबलों पर किया पथराव, आज बंद का ऐलान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 12 Apr 2018 05:29 AM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ स्थल से बच्चों को सुरक्षित निकालते जवान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुलगाम मुठभेड़ में चार पत्थरबाजों के मारे जाने की खबर फैलते ही श्रीनगर सहित कई अन्य इलाकों में प्रदर्शन शुरू हो गए। श्रीनगर में स्कूली छात्र-छात्राओं ने सुरक्षाबलों पर भारी पथराव किया। भीड़ को हटाने के लिए सुरक्षा बलों ने आंसू गैस के गोले दागे। पीपर शेल भी चलाया।
विज्ञापन
इससे पूरे लाल चौक और रेजीडेंसी रोड इलाके में चारों ओर धुआं ही धुआं दिख रहा था। बारामुला में भी डिग्री कॉलेज के छात्रों ने भारी पथराव किया। इस दौरान एसएचओ खालिद अहमद सिर में चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए, उन्हें श्रीनगर रेफर किया गया। कश्मीर विश्वविद्यालय के छात्रों के साथ ही हंदवाड़ा तथा बांदीपोरा में भी प्रदर्शन हुए।
विज्ञापन
अलगाववादियों की आज बंद की कॉल, शिक्षण संस्थान रहेंगे बंद
अलगाववादियों ने मुठभेड़ और चार पत्थरबाजों के मारे जाने के विरोध में वीरवार को बंद का ऐलान किया है। गिलानी, मीरवाइज तथा यासीन मलिक के ज्वाइंट रेजिस्टेंस लीडरशिप (जेआरएल) ने सभी से बंद को सफल बनाने की अपील की है। साथ ही शाम को घरों की बिजली बंद रखकर ब्लैक आउट की भी घोषणा की है। बंद को देखते हुए कश्मीर विश्वविद्यालय ने बृहस्पतिवार की सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। साथ ही कक्षाएं भी नहीं चलेंगी। कुपवाड़ा जिला प्रशासन ने केेरन, करनाह तथा मछिल इलाके के स्कूल- कॉलेजों को छोड़कर शेष स्कूल कालेज को बृहस्पतिवार को बंद रखने का एलान किया है।
विज्ञापन
यासीन मलिक हिरासत में
मुठभेड़ के दौरान चार पत्थरबाजों के मारे जाने के विरोध में जुलूस निकालने की कोशिश में जेकेएलएफ प्रमुख यासीन मलिक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। वह अबी गुजर स्थित कार्यालय से समर्थकों के साथ लाल चौक की ओर जुलूस की शक्ल में बढ़ रहे थे तभी पुलिस ने उन्हें रोक लिया।