फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest in kashmir

कश्मीर घाटी में जेएनयू छात्रों के समर्थन में प्रदर्शन

Fri, 26 Feb 2016 09:04 PM IST
Updated Fri, 26 Feb 2016 09:04 PM IST
विज्ञापन
protest in kashmir

श्रीनगर के पुराने शहर और अनंतनाग में शुक्रवार को जेएनयू छात्रों के समर्थन में प्रदर्शन और नारेबाजी हुई। प्रदर्शन के दौरान श्रीनगर में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच भिड़ंत देखने को मिली।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के मुताबिक श्रीनगर के नौहट्टा इलाके में जामिया मस्जिद में जुमे की नमाज के बाद बड़ी संख्या में युवा सड़क पर उतर आए और प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तानी झंडे भी लहराए। हालांकि, किसी के घायल होने की खबर नहीं है लेकिन इस दौरान आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन


युवाओं ने देश विरोधी और पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाए। साथ ही प्रोफेसर एसएआर गिलानी और जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार की रिहाई की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

गिलानी और कन्हैया को रिहा करने की मांग

protest in kashmir

जब प्रदर्शनकारी आगे बढ़ने लगे, तो पुलिस ने उन्हें रोकना चाहा। इस पर प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पत्थर बरसाए। स्थिति को नियंत्रण से बाहर होता देख पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे।

इसके चलते इलाके में अफरातफरी मच गई। देर शाम तक स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई थी। नौहट्टा के अलावा गोजवारा, खान्यार, सराफ कदल और अन्य आसपास के इलाकों में तनावपूर्ण स्थिति रही।

वहीं अनंतनाग में लोगों ने जुमे की नमाज के बाद शांत‌ि पूर्वक रैली निकाली। रैली के दौरान कन्हैया और जेएनयू छात्रों के समर्थन में नारेबाजी भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed