{"_id":"667cc00edf85b0a95d0c7446","slug":"protest-in-jammu-jammu-news-c-10-jam1006-388756-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: वार्ड 19 में पानी किल्लत के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: वार्ड 19 में पानी किल्लत के खिलाफ प्रदर्शन
विज्ञापन
जम्मू। वार्ड नंबर 19 में पानी की किल्लत और बिजली कट से परेशान लोगों ने विनायक बाजार में प्रदर्शन किया। लोगों का कहना है कि रोजमर्रा के काम निपटाने में परेशानी आ रही है। वार्ड नंबर 19 के पूर्व पार्षद अमित गुप्ता ने कहा कि दो माह पहले मुख्य अभियंता को जानकारी दी गई थी मगर ट्यूबवेल की मरम्मत नहीं हो पाई। अब हालत यह है कि पानी सूख गया है। लोगों काे पानी नहीं मिल रहा है। उधर, बिजली कट से लोग परेशान हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही समस्या का निदान नहीं किया गया तो कार्यालय का घेराव किया जाएगा।
अतिरिक्त बिजली है तो कट क्यों लग रहे : बलदेव
जम्मू। पूर्व डिप्टी मेयर एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता बलदेव सिंह बलोरिया ने कहा कि इलाके में बिजली कट जारी है। लोग परेशान हो रहे हैं। विभाग समाधान नहीं कर रहा है।
उन्होंने कहा कि बिजली विभाग कहता है कि उसके पास अतिरिक्त बिजली है। अगर अतिरिक्त बिजली है तो शहर में बिजली कटौती क्यों हो रही है। उन्होंने कहा, अघोषित बिजली कटौती से जम्मू क्षेत्र में बिजली व्यवस्था पूरी तरह से ठप नजर आ रही है। कभी-कभी तो बिजली दिन भर जा रही है। इसके कारण लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस मौके पर रंजीत सिंह, रवि बख्शी, अजय प्रताप सिंह, अशोक शर्मा मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
बिजली और पानी किल्लत के खिलाफ जानीपुर में प्रदर्शन
जम्मू। मिशन स्टेट हुड ने बिजली और पानी की समस्या को लेकर जानीपुर में प्रदर्शन किया। अध्यक्ष सुनील डिंपल ने कहा कि लोगों को पानी नहीं मिल रहा है। वहीं, बिजली कट से भी लोग परेशान हैं। विभाग समाधान नहीं कर पा रहा है। मौजूदा समय में अंबफला, सरवाल, पक्का तालाब, जानीपुर हाईकोर्ट रोड के इलाकों में ज्यादा परेशानी आ रही है। इस मौके पर रेखा देवी, शीला, कौशल्या देवी, प्रताप सिंह, विजय शर्मा, संजय महाजन, बिश्न दास, गोपाल दास, विजय शर्मा, काला कुमार मौजूद रहे। ब्यूरो