{"_id":"66072a4c57ece70bbf02fa39","slug":"protest-in-bomal-akhnoor-news-c-268-1-akb1001-100445-2024-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बोमाल में शराब ठेके को एनओसी पर लोगों\nमें आक्रोश, बोले-नहीं खुलने देंगे ठेका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बोमाल में शराब ठेके को एनओसी पर लोगों में आक्रोश, बोले-नहीं खुलने देंगे ठेका
विज्ञापन
-स्कूल और मंदिर के पास खोले जा रहे ठेके के विरोध दिया धरना
संवाद न्यूज एजेंसी
अखनूर। बोमाल पंचायत में शराब का ठेका खोलने की एनओसी देने पर शुक्रवार को लोगोंं का गुस्सा फूट गया। इसके विरोध में लोगों ने अखनूर-ज्यौड़ियां मुख्य सड़क पर धरना लगाया। करीब एक घंटे तक चक्का जाम रखा। प्रदर्शनकारी लोगों ने कहा कि वह किसी भी हालत में पंचायत में शराब की दुकान नहीं खुलने देंगे।
प्रदर्शनकारी सोहन लाल, राहुल सिंह, सुमन चिब, सुभाष सिंह, जोगिंदर, कृष्ण शर्मा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में शराब का ठेका खोलने की अनुमति देना निंदनीय है। जहां शराब का ठेका खोला जा रहा है, वहां कुछ ही मीटर की दूरी पर स्कूल और मंदिर हैं। सरकारी नियमों को ताक पर रख कर केवल राजस्व एकत्रित करने पर ध्यान दिया गया है। पंचायत को अच्छी सुविधा मुहैया करवाने के बजाय शराब की दुकान खोली जा रही है। लोगों को सरकार से विकास की उम्मीद है किंतु सरकार जगह-जगह शराब के ठेके खोल रही है, जिससे क्षेत्र का माहौल खराब होगा। पढ़ने वाले बच्चों पर बुरा प्रभाव पड़ेगा।
लोगों ने बताया कि ठेके के विरोध में उन्होंने एक्साइज विभाग, एसडीएम और जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा था। एसडीएम ने आश्वासन दिया था कि ऐसा नहीं होगा किंतु अब पता चला है की राजस्व विभाग ने शराब का ठेका खोलने के लिए एनओसी दे दी है। उन्होंने बताया कि जहां शराब का ठेका खोला जा रहा है, वह स्टेट लैंड है। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया कि वह मौजूदा सांसद जुगल किशोर के पास भी गए थे, जिन्होंने जिला उपायुक्त को शराब का ठेका न खोलने के लिए चिट्ठी भी लिखी थी, लेकिन प्रशासन ने उनकी भी नहीं सुनी।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
महिलाओं और बच्चों के साथ आंदोलन की चेतावनी
लोगों ने प्रशासन को चेतावनी दी कि अगर बोमाल में शराब का ठेका खोलने का प्रयास किया गया तो लोग महिलाओं और बच्चों के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन करेंगे। इस मौके पर नायब मदन लाल, पंच कृष्ण सिंह, तिलक राज, रसाल सिंह, नसीब सिंह, सुरम चंद, रमेश चन्द्र, गारी राम, केवल कृष्ण सहित अन्य प्रदर्शनकारी मौजूद थे।