{"_id":"64b99e8f23811a0b8e0543e6","slug":"protest-gaadigarh-peoples-jammu-news-c-10-jam1008-165211-2023-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: दो साल से पुली न बनने पर बिफरे लोग, सड़क बंद कर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: दो साल से पुली न बनने पर बिफरे लोग, सड़क बंद कर प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। वार्ड-75 के गाढीगढ़ में एसडीएम कार्यालय को जाने वाले रास्ते की पुली दो साल से जर्जर है। बारिश से हालात और खराब हो गए। वीरवार को गुस्साए लोग सड़क पर उतर आए। लोगों ने आरएस पुरा-जम्मू मार्ग को एक घंटे तक बंद रख प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे एसडीएम अतुल शर्मा ने आश्वासन दिया कि एक महीने में नई पुली का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। तब तक वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी।
लोगों ने कहा कि दो साल से खतरे से खेल रहे हैं। कई बार प्रशासन को बता चुके हैं, लेकिन ध्यान नहीं दिया जा रहा। बारिश में पुली और टूट गई। करीब 10 हजार आबादी अधिक दूरी तय करने को मजबूर है। यही नहीं, गंग्याल और शहर के अन्य हिस्सों को जाने के लिए परेशानी आ रही है।