फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Protest for water in reasi district of jammu kashmir

रियासी में पानी की पर्याप्त आपूर्ति न होने पर सड़क पर उतरे लोग

विज्ञापन
Protest for water in reasi district of jammu kashmir
रियासी में डीएम व जलशक्ति विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए स्थानीय लोग। - फोटो : REASI
रियासी। पिछले कई दिनों से नगर और आसपास के क्षेत्रों में पानी की पर्याप्त आपूर्ति नहीं होने से गुस्साए लोगों ने वीरवार शाम को जलशक्ति विभाग के साथ ही जिला प्रशासन के खिलाफ आक्रोश रैली निकाली। रैली चौक चबुतरा से निकली और बस अडडे पर पहुंची जहां जोरदार नारेबाजी की गई।
विज्ञापन

लोगों ने कहा कि जलशक्ति विभाग लोगों को पानी देने में नाकाम साबित हुआ है। विभाग में काम करने वाले अस्थायी कर्मचारी हडताल पर हैं, लेकिन विभाग के स्थायी कर्मचारी भी पानी की आपूर्ति को जारी नहीं रख पा रहे हैं। विभाग लोगों को टैंकर से भी पानी नहीं पहुंचा रहा है। लोगों को पीने का पानी प्राकृतिक जलस्रोतों से लाना पड़ रहा है। नहाने व कपडे़ धोने से भी परहेज करना पड़ रहा है। लोगों ने कहा कि अगर शुक्रवार से पानी की पर्याप्त आपूर्ति नहीं हुई तो लोग सड़कों पर उतरे को मजबूर हो जाएंगे। प्रदर्शनकारियों को तारिक भट्ट, डॉ. सुखदेव शर्मा, सुदेश पंडोतरा, चमन लाल भगत, सोहन लाल शर्मा जहांआरा खान और बंसी लाल ठाकुर ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed