फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest for salary in health department

स्वास्थ्य निदेशालय जम्मू में वेतन के लिए प्रदर्शन

Wed, 10 Sep 2014 01:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 10 Sep 2014 01:58 AM IST
विज्ञापन
protest for salary in health department

फीमेल मल्टीपर्पज हेल्थ वर्करों ने मंगलवार को स्वास्थ्य निदेशालय जम्मू में दस माह के बकाया वेतन के लिए प्रदर्शन किया। प्रदर्शन पर उतरी वर्करों ने आरोप लगाया कि कई माह से वेतन न मिलने के कारण उन्हें भारी आर्थिक संकट से गुजरना पड़ रहा है। लेकिन विभागीय अधिकारियों को इससे कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर बकाया वेतन शीघ्र जारी नहीं किया तो वे आंदोलन को तेज करेंगे।

विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर मेडिकल इंप्लाइज फेडरेशन के बैनर तले प्रदर्शन पर उतरे फीमेल मल्टीपर्पज हेल्थ वर्करों ने कहा कि बकाया वेतन के लिए विभागीय अधिकारी सिर्फ आश्वासन दे रहे हैं। लेकिन उन्हें वेतन जारी नहीं किया जा रहा है। फेडरेशन के प्रधान सुशील सूदन ने कहा कि हेल्थ वर्करों को केंद्र की ओर से वेतन जारी किया जाता है।
विज्ञापन


इसमें केंद्र से फंड भी जारी हो जाते हैं। लेकिन कर्मियों को समय पर वेतन नहीं दिया जा रहा है। 2211 हेड में हेल्थ वर्करों को शीघ्र वेतन जारी किया जाए। प्रदर्शन में विनोद कुमार शर्मा, महिमा देवी, नैंसी भान, उर्मिल, नीलम कुमारी, कमला देवी, सीएल कौल आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed