{"_id":"5d2cde198ebc3e6cbd38dfda","slug":"protest-for-reservation-in-jyodian-jammu-news-jmu189424151","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदर्शन कर चार प्रतिशत आरक्षण मांगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदर्शन कर चार प्रतिशत आरक्षण मांगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्यौड़ियां। छंब विधानसभा क्षेत्र के सीमावर्ती गांवों के लोगों ने सोमवार को तहसील मुख्यालय खौड़ में ब्लाक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। इस दौरान पार्टी के नेता सूरम सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों ने कहा कि सीमावर्ती लोगों को अलग से चार प्रतिशत आरक्षण दिया जाए। इनको एएलसी के आरक्षण के साथ नहीं जोड़ा जाए।
प्रदर्शन के दौरान पीएचई सहित अन्य कई विभागों में जो अस्थायी कर्मी के तौर पर सेवाएं दे रहे लोगों को जल्द स्थायी किया जाए। ज्यौड़ियां से पलांवाला तक की 14 किलोमीटर लंबी जम्मू-पलांवाला मुख्य सड़क को डबल लेन कर पक्का करने की मांग की।
प्रदर्शनकारियों ने बताया कि ज्यौड़ियां से पलांवाला तक की मुख्य सड़क इतनी बदहाल है कि सड़क पर वाहन चलाना बेहद मुश्किल है। इसलिए सड़क को जल्द से जल्द पक्का किया जाए। रियासत में रह रहे रिफ्यूजियों को सरकार जल्द 25-25 लाख रुपये की राशि दी जाए। प्रदर्शन में प्रेम सिंह, अशोक कुमार, सरपंच मनजीत सिंह सहित अन्य शामिल रहे।