फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest for link road in katra

वैष्णो देवी के लिंक मार्ग पर घमासान, बाण गंगा में प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां

Thu, 02 Mar 2017 08:11 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/कटड़ा
ब्यूरो,अमर उजाला/कटड़ा Updated Thu, 02 Mar 2017 08:11 PM IST
विज्ञापन
protest for link road in katra
कटड़ा में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर किया लाठीचार्ज - फोटो : Amar Ujala
कटड़ा-अर्द्धकुंवारी नए लिंक मार्ग पर जमकर घमासान हुआ। भारी सुरक्षा के बीच शुरू किए गए निर्माण कार्य को रुकवाने पहुंचे दुकानदारों और घोड़ा पिट्ठू वालों की पुलिस के साथ झड़प हो गई।
विज्ञापन


पुलिस ने प्रदर्शनकारियाें पर लाठियां भांज दीं। दो प्रदर्शनकारी जख्मी हो गए। उनके आठ नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पहले से आहूत बंद के तहत लिंक मार्ग निर्माण के विरोध में दुकानदाराें ने बाजार बंद रख रास्ता जाम कर दिया।
विज्ञापन


घोड़ा पिट्ठू वालों ने भी हड़ताल रखी। लाठीचार्ज के खिलाफ कटड़ा के दुकानदार भी सड़क पर उतर आए। प्रशासन ने तनावपूर्ण गतिरोध के जारी रहने पर निर्माण स्थल के आसपास धारा 144 लगा दी है। दुकानें बंद होने तथा घोड़ा पिट्ठू वालों की हड़ताल से श्रद्धालु काफी परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचीन मार्ग के दुकानदार भी हैं आंदोलनरत

protest for link road in katra
प्रदर्शन के दौरान बंद दुकानें - फोटो : Amar Ujala
लिंक मार्ग का विरोध करने वाले दुकानदार और मजदूर वर्ग ने पहले से जारी घोषणा के अनुसार वीरवार को भी कामकाज ठप रखा। उन्होंने श्राइन बोर्ड के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बाणगंगा दर्शनी ड्योढ़ी के पास डेरा जमा लिया। प्रदर्शनकारी जब निर्माणस्थल की ओर बढ़ने लगे तो उन्हें रोकना चाहा तो झड़प हो गई। पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।

इसमें राजिंद्र सिंह और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे प्रभात सिंह, सोहन सिंह, करण सिंह, सोहन चंद, रमन सिंह, केवल सिंह, राकेश को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने।

घमासान के बीच मान मनौव्वल को पहुंचे पुलिस और प्रशासन के आला अफसराें ने गतिरोध समाप्त करने की कोशिशें कीं। प्रदर्शनकारियाें के प्रतिनिधियाें को शांत करने की कोशिश की। उधर, लिंक मार्ग पर लाठीचार्ज और गिरफ्तारियों के खिलाफ धर्मनगरी के व्यवसायी भी सड़कों पर उतर आए। तमाम व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद कर व्यवसायियों ने एशिया चौक पर धरना दिया और घंटों मार्ग जाम रखा।

 प्राचीन मार्ग के दुकानदार भी पहले से इसका विरोध कर रहे हैं। हिंदुवादी संगठनों ने नए मार्ग से यात्रा शुरू करने से प्राचीन मार्ग के यात्रा पड़ाव का अस्तित्व समाप्त होने की आशंका जताई है। प्रदर्शनकारी लगातार इस मांग पर अड़े हैं कि नए मार्ग को पहले से दिए आश्वासन के अनुसार मात्र माल ढुलाई के लिए ही इस्तेमाल किया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed