फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Protest for electricity

Jammu News: सदराल गांव में छह दिन से नहीं पहुंची बिजली, लोगों का प्रदर्शन

विज्ञापन
Protest for electricity
बिजली विभाग पर लगाया गांव को नजरअंदाज करने का आरोपसंवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पुरमंडल। ब्लॉक पुरमंडल की आनंदपुर पंचायत के गांव सदराल के लोगों ने जिला प्रशासन एवं बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। उनका आरोप था कि उनके गांव में छह दिन से बिजली नहीं आ रही है। लोग परेशान हैं, और विभाग कोई सुनवाई नहीं कर रहा। बच्चे पढ़ाई नहीं कर पा रहे, गर्मी भी परेशान कर रही है।
लोगों ने बताया कि गांव में बिजली का एक खंभा छह दिन से टूटा पड़ा है। इसके बारे में प्रशासनिक अधिकारियों को कई बार अवगत करवाया है, लेकिन इसे कोई ठीक करने नहीं आया। लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की कि उनके गांव में जल्द बिजली लगाई जाए, ताकि राहत मिल सके। स्थानीय बलकार चंद, पूरन चंद, गोपाल चंद्र, शांति देवी, होली देवी, आदि ने बताया कि उनकी मांग को नजरअंदाज किया जा रहा है। उनके गांव को हमेशा प्रशासन ने नजरअंदाज किया है। छह दिन से बिजली नहीं आना, प्रशासन की ही अनदेखी का प्रमाण है। इसलिए, जल्दी उनके गांव में बिजली लगाकर रोशनी की जाए।
विज्ञापन


----
आंधी से बड़ी संख्या में बिजली के खंभों का नुकसान हुआ है। उन्हें दोबारा लगाने में समय लग रहा है। इस कारण उत्तरवाहिनी के सदराल गांव की बिजली अब तक बहाल नहीं हो सकी है। हम तेजी से काम कर रहे हैं। जल्द ही सभी को बिजली मिलने लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अशोक छिब्बर, एक्सईएन, बिजली विभाग, सांबा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed