फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Protest for Compensation of Land Aquried

Jammu News: रिंग रोड में आई जमीन के मुआवजा की मांग को लेकर प्रदर्शन

विज्ञापन
Protest for Compensation of Land Aquried
मीरा साहिब में ​शिव सेना के सदस्य मुआवजा को लेकर मांग के समर्थन में प्रदर्शन करते हुए
- मीरां साहिब में शिवसेना (यूबीटी) और आम आदमी पार्टी की जम्मू-कश्मीर इकाई ने जताया रोष
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। शिवसेना (यूबीटी) और आम आदमी पार्टी की जम्मू-कश्मीर इकाई ने मीरां साहिब में अपनी जमीनों को बचाने और निर्माणाधीन रिंग रोड में आई जमीनों का मुआवजा देने की मांग को को लेकर रविवार को प्रदर्शन किया।

शिवसेना के प्रदेश प्रमुख मनीश साहनी, आप के वरिष्ठ नेता सफीर चौधरी ने कहा कि ब्लाक मीरां साहिब के गांव बल सुलतान के निवासियों के साथ नाइंसाफी हो रही है। प्रशासन दशकों से उनके कब्जे की जमीनों को जबरन खाली करवा उन्हें बेघर कर रहा है। साथ ही यहां निर्माणाधीन रिंग रोड के अंतर्गत आई उनकी जमीनों का मुआवजा नहीं दिया जा रहा। साहनी ने कहा कि दशकों से राजा महाराजाओं के समय से इन जमीनों पर गांव के लोगों का कब्जा है। इस जमीन पर लोग अपने छोटे छोटे आशियाने बनाकर तथा खेती कर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे हैं। सरकार कैसे एक झटके में इन्हें बेघर कर सकती है। साहनी ने कहा कि प्रधानमंत्री तो सबको घर देने का वादा करते हैं मगर जम्मू-कश्मीर का प्रशासन आम व गरीब लोगों के पास दशकों पुरानी पड़ी जमीनों को सरकारी कब्जे में लेने में जुटा है। निर्मल महाना ने कहा कि सरकार लगभग हर महीने ऐसे आदेश जारी कर रही है जिसका सीधा असर आम आदमी के जीवन पर पड़ता है। उन्होंने कहा कि सरकार को गरीब आदमी और छोटे किसान के जीवन और हितों की रक्षा के लिए आदेश जारी करने चाहिए। इस मौके पर मोहम्मद आरिफ, कुलदीप कुमार, कामरेड किशोर, ओम प्रकाश, शिवसेना से महासचिव विकास बख्शी, अध्यक्ष कामगार राज सिंह और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed