{"_id":"64bd82464863750f27051a45","slug":"protest-demands-governer-house-jammu-news-c-10-1-jam1031-167487-2023-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू: जीडी शर्मा कमिशन के विरोध में निकाली मशाल रैली, पुलिस ने बस स्टैंड के पास रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू: जीडी शर्मा कमिशन के विरोध में निकाली मशाल रैली, पुलिस ने बस स्टैंड के पास रोका
Mon, 24 Jul 2023 02:05 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jul 2023 02:05 PM IST
सार
अनवर चौधरी ने कहा कि एसटी, एससी और ओबीसी के बीच में अब नई उपजातियों को बनाया जा रहा है। पहले आरक्षित जातियों के आरक्षण का बंटवारा किया गया। इस कारण दिक्कत हो रही हैं।
विज्ञापन
जम्मू में प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जीडी शर्मा कमिशन के विरोध में रविवार को एससी, एसटी और ओबीसी समुदाय की ओर से मशाल रैली निकाली गई। रैली महाराजा हरि सिंह पार्क से शुरू होकर डोगरा चौक से मुड़कर राजभवन की ओर बढ़ी। राजभवन का घेराव करने जा रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने गुम्मट से आगे बस स्टैंड के पास रोक लिया।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए आरक्षण को सुरक्षित रखने की मांग उठाई। अनवर चौधरी ने कहा कि एसटी, एससी और ओबीसी के बीच में अब नई उपजातियों को बनाया जा रहा है। पहले आरक्षित जातियों के आरक्षण का बंटवारा किया गया। इस कारण दिक्कत हो रही हैं।
विज्ञापन
हाल में पहाड़ियों को एसटी का आरक्षण देने की घोषणा की गई। अब बिल पास करने के लिए भेजा जा रहा है। ऑल इंडिया एससी, एसटी और ओबीसी कंफेडरेशन के अध्यक्ष आरके कलसोत्रा ने कहा कि आरक्षण के साथ छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं करेंगे। प्रशासन जल्द संज्ञान ले और बिल को पारित नहीं किया जाए। जब तक बिल रद्द नहीं किया जाता, विरोध जारी रहेगा।
विज्ञापन
एक प्रदर्शनकारी ने कहा कि हाल ही में पहाड़ियों को आरक्षण देने की मांग की गई है। इसमें अन्य वर्चस्वपूर्ण जातियों को भी शामिल किया गया है। ऐसे में सरकार को ये बताना चाहिए कि किनके हक को काट कर उन्हें आरक्षण दिया जाएगा।