फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest

पक्की नौकरी के लिए अस्थायी कर्मियों ने घेरा भाजपा मुख्यालय, बजाईं थालियां

विज्ञापन
protest
जम्मू। पक्की नौकरी और अन्य मांगें पूरी करवाने के लिए ढाई माह हड़ताल कर रहे जलशक्ति विभाग के अस्थायी कर्मियों ने वीरवार को जम्मू में भाजपा मुख्यालय का घेराव कर दिया। रोष रैली में बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल होकर थालियां बजाते हुए भाजपा मुख्यालय के बाहर पहुंचे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों को शांत करवाने के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना, पूर्व मंत्री शाम लाल शर्मा और प्रिया सेठी भी वहां पहुंच गए। रैना ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगें पूरी करवाने के लिए सरकार से बात करेंगे। इसके बाद कर्मचारी फोरम को अपना पक्ष रखने के लिए भाजपा कार्यालय में बुलाया गया। इस बात पर कर्मचारी वहां से हटे। शाम को फोरम के सदस्यों की भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और अन्य नेताओं के साथ बैठक हुई।
विज्ञापन

कर्मचारी फोरम के प्रवक्ता रवि हंस ने कहा कि वे लोग न्यूनतम वेतन नहीं चाहते। स्थायी नीति चाहते हैं और इसको मिलाकर हमने नौ मांगों वाला ज्ञापन भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को सौंपा है। कर्मियों की इन मांगों को पूरा किया जाएगा तो ही हड़ताल खत्म होगी। कर्मियों की मुख्य मांगों में 90 माह से लंबित वेतन जारी करना, स्थायी करना शामिल है। प्रदेश भाजपा नेताओं ने आश्वासन दिया है कि उनकी मांगें पूरी की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारी फोरम ने 22 सितंबर को पूरे जम्मू संभाग से कर्मियों को जम्मू में एकत्रित होकर शक्ति प्रदर्शन करने का आह्वान किया था। इस आह्वान पर बड़ी संख्या में कर्मी वीरवार को जम्मू पहुंचे और भाजपा मुख्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed