फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Protest

मनरेगा के तहत लगाए गए तकनीकी सहायक दो दिवसीय हड़ताल पर

विज्ञापन
Protest
बिलावर। ग्रामीण विकास विभाग में मनरेगा के तहत सेवानिवृत्त कनिष्ठ अभियंताओं की नियुक्ति के आदेश जारी किए गए हैं। इससे नाराज होकर विभाग में सेवाएं दे रहे तकनीकी सहायकों ने दो दिवसीय हड़ताल का रुख किया है।
विज्ञापन

सोमवार को बिलावर, बग्गन, लोहाई मल्हार, डूगैन, मांडली और नगरोटा में स्थित विभाग के कार्यालयों में कार्यरत सभी तकनीकी सहायक काम छोड़कर हड़ताल पर रहे। उन्होंने पूरा दिन सरकार के इस आदेश का विरोध किया। अपने-अपने ब्लॉक कार्यालयों में धरना देते हुए उन्होंने कहा है कि सरकार सेवानिवृत्त कनिष्ठ अभियंताओं की नियुक्ति का आदेश जल्द से जल्द वापस ले।
विज्ञापन

उनका कहना है कि वे 12 सालों से मनरेगा योजना के तहत विभाग में सेवाएं दे रहे हैं। लेकिन, उन्हें स्थायी करने की बजाय सरकार ने सेवानिवृत्त कनिष्ठ अभियंताओं को 30 हजार रुपये प्रति महीना पर नियुक्त करने के आदेश जारी किया हैं। इसका वे विरोध करते हैं, इसलिए वे काम छोड़कर हड़ताल पर बैठे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि तकनीकी सहायक को प्रतिमाह 11 हजार रुपये तनख्वाह दी जाती है, जो मौजूदा दौर में बहुत कम है। उनकी अनदेखी कर सरकार ने जो फैसला लिया है, वह गलत है। अगर इसे वापस नहीं लिया गया तो दो दिवसीय हड़ताल को आगे बढ़ा दिया जाएगा। हड़ताल में सारांश, रमन, अनिल, अभिषेक, अमन, प्रदीप, सोहन, दिनेश, आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed