फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Protest

धरने में प्रधानाध्यापक की तबीयत बिगड़ी

विज्ञापन
Protest
डॉक्टरों के खाली पड़े पदों को भरे जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते बांजल भटवाल वासी, संवाद। - फोटो : KATHUA
बिलावर। बांजल भटवाल गांव में 13 दिनों से जारी प्रदर्शन में सरकारी हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक की तबीयत बिगड़ गई है। गांव में चिकित्सा सुविधा न होने के कारण उन्हें इलाज के लिए 35 किलोमीटर दूर उपजिला अस्पताल बिलावर पहुंचाया गया।
विज्ञापन

बांजल भटवाल गांव की न्यू टाइप पीएचसी में डॉक्टरों की तैनाती की मांग को लेकर स्थानीय लोग 13 दिनों से लगातार धरने पर हैं। प्रदर्शनकारियों के अनुसार, उनका धरना पीएचसी में खाली पड़े सभी 13 पदों को भरने के बाद समाप्त होगा। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे जितेंद्र सिंह ने कहा कि चुनाव के समय तो जनता से वोट हासिल करने के लिए कई आश्वासन दिए जाते हैं, लेकिन लोगों की जायज मांगों को सरकार पूरा करने में विफल हो गई है।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कहने को तो दूरदराज क्षेत्र में न्यू टाइप पीएससी बनाई गई है, लेकिन हकीकत में देखा जाए तो कई सालों से 13 पद रिक्त पड़े हैं। धरने में गांव के सरकारी हाई स्कूल के हेड मास्टर भूषण कुमार की तबीयत बिगड़ गई है। स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित होने के चलते हेड मास्टर को प्रदर्शनकारियों और अन्य ग्रामीणों ने पालकी में बैठाकर 35 किलोमीटर दूर पैदल चलकर उपजिला अस्पताल बिलावर पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कई दिनों से वह धरना प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन अंधी बहरी सरकार सुनने को तैयार नहीं है। उन्होंने पीएमओ कार्यालय में राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। प्रदर्शनकारियों में गांव के संजय कुमार, हंसराज, अंग्रेज सिंह, नरेश सिंह, प्रेमी देवी, किरण देवी समेत गांव के कई वरिष्ठ नागरिक और बच्चे शामिल हैं।

इस संदर्भ में हमने जम्मू की स्वास्थ्य विभाग की निदेशक डॉ. रेनू शर्मा को लिखित में भेज दिया है। पीएचसी में डॉक्टरों के पद खाली पड़े हैं, इसकी हमें जानकारी है। विभाग का प्रयास है कि जल्द ही रिक्त पड़े पदों को भर दिया जाए।
डॉ. अशोक चौधरी, सीएमओ, कठुआ

स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में हेड मास्टर की बिगड़ी तबीयत लोगों ने पालकी में बिठाकर पहुंचाया बि?

स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में हेड मास्टर की बिगड़ी तबीयत लोगों ने पालकी में बिठाकर पहुंचाया बि?- फोटो : KATHUA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed