{"_id":"610ae9638ebc3ebd712db403","slug":"protest-billawer-news-jmu240904391","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएचसी में डॉक्टरों की तैनाती की मांग पर डटे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएचसी में डॉक्टरों की तैनाती की मांग पर डटे ग्रामीण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलावर। उपमंडल के दूरदराज बांजल भटवाल गांव की न्यू टाइप पीएचसी में डॉक्टरों की तैनाती की मांग पर सैकड़ों ग्रामीण पांचवें दिन भी धरने पर बैठे हैं। बारिश के बावजूद लोगों का धरना प्रदर्शन लगातार जारी है।
प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे जितेंद्र सिंह भटवाल के साथ पंचायत की सरपंच ललिता देवी और अन्य पंचायत प्रतिनिधि भी लोगों के साथ धरने पर बैठे हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक न्यू टाइप पीएचसी में सभी डॉक्टरों को तैनात नहीं किया जाता और विभाग के उच्च अधिकारी लोगों की मांग को पूरा नहीं करेंगे, तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
बता दें कि न्यू टाइप पीएचसी में स्वास्थ्य विभाग के 14 पद सृजित हैं, जिनमें से 13 पद रिक्त हैं। न्यू टाइप पीएचसी पिछले कई वर्षों से केवल एक चतुर्थ श्रेणी स्वास्थ्य कर्मचारी के सहारे चल रही है। प्रदर्शनकारियों में पंच संसार सिंह, पंच महेंद्र कुमार, पंच कमली देवी, पूर्व सरपंच रतन चंद पूर्व पंच धर्म सिंह आदि शामिल रहे। संवाद