{"_id":"61d75372fcfbc1263e5d3f21","slug":"protest-akhnoor-news-jmu2513989191","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में पीएम का काफिला रोकने के विरोध में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में पीएम का काफिला रोकने के विरोध में किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्यौड़ियां। पंजाब में प्रधानमंत्री का काफिला रोके जाने के विरोध में छंब विधानसभा क्षेत्र के खौड़ में भी भाजपाई सड़क पर उतरे। इस दौरान उन्होंने पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसमें विभिन्न पंच-सरपंच और अन्य लोग शामिल हुए। प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा मंडल खौड़ के प्रधान सुखदेव सिंह भाऊ ने किया।
प्रदर्शन कर रहे लोगों ने हाथों में तख्तियां लेकर खौड़ बाजार का चक्कर लगाया। इस दौरान पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। भाजपा कार्यकारिणी के सदस्य नरेंद्र सिंह भाऊ ने कहा कि पंजाब में कांग्रेस की सरकार ने प्रधानमंत्री के काफिले को रोक कर प्रोटोकोल की धज्जियां उड़ा दीं, जिसे नाम दिया जा रहा है कि किसानों ने काफिले को रोका।
उन्होंने कहा कि काफिले को रोकने वाले उन लोगों को चिन्हित किया जाए। क्योंकि यह प्रजातंत्र और लोकतंत्र के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि देश का किसान ऐसा नहीं कर सकता है। यह पंजाब की कांग्रेस पार्टी की सरकार का कारनामा है।
विज्ञापन
नरेंद्र सिंह भाऊ ने कहा कि अगर कांग्रेस पार्टी को लड़ना है, तो चुनाव में आए। अब और साबित हो गया है कि प्रधानमंत्री के साथ पूरा देश खड़ा है। प्रदर्शन के दौरान म्यूनिसिपल कमेटी खौड़ के चेयरमैन डिप्टी राम, सरपंच पठान सिंह, सरपंच गीता देवी, सरपंच अनुराधा, सरपंच शारदा देेेवी, पार्षद दीपक सिंह भाऊ आदि मौजूद रहे।