{"_id":"64595e9d276306196e0c19c5","slug":"protest-againt-encrochment-rspura-news-c-10-1-111383-2023-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बस स्टैंड बाजार में फुटपाथ पर अतिक्रमण के विरोध में फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बस स्टैंड बाजार में फुटपाथ पर अतिक्रमण के विरोध में फूटा गुस्सा
Tue, 09 May 2023 02:12 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Tue, 09 May 2023 02:12 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। कस्बे में फुटपाथ पर अतिक्रमण के विरोध में सोमवार को बस स्टैंड बाजार के दुकानदारों का गुस्सा फूट गया। उन्होंने प्रदर्शन कर शीघ्र समाधान करने की प्रशासन से मांग उठाई है।
बस स्टैंड बाजार एसोसिएशन के प्रधान सुनील दत्त शर्मा सहित अन्य सदस्यों हरपाल सिंह, सुखजिंदर सिंह व दीपक ने कहा है कि जिन दुकानदारों ने अवैध तरीके से फुटपाथ पर अतिक्रमण किया है उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। मंदिर के आसपास जितनी भी मीट व शराब की दुकानें हैं उन्हें भी बंद किया जाना चाहिए। प्रधान सुनील दत्त शर्मा ने कहा कि बस स्टैंड बाजार में कुछ दुकानदारों द्वारा फुटपाथ पर अतिक्रमण किया गया है जिस कारण लोगों को चलने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अतिक्रमण करने वाले अधिकतर दुकानें किराए पर ली हुई हैं और मीट की दुकानें खुली हुई हैं। दुकानदारों द्वारा पहले भी प्रशासन से मांग की गई थी कि मंदिर के आसपास खुली मीट की दुकानों को बंद किया जाना चाहिए, लेकिन अभी तक कोई कदम नहीं उठाया गया है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आगामी दिनों में दुकानदार विरोध प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे।