{"_id":"6510a7d0d485b9178d093ba7","slug":"protest-against-smart-meter-jammu-news-c-10-jam1008-209197-2023-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: स्मार्ट मीटर और संपत्ति कर के विरोध में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: स्मार्ट मीटर और संपत्ति कर के विरोध में किया प्रदर्शन
विज्ञापन
स्मार्ट मीटर का विरोध करते लोग
- लोगों ने रैली निकालकर की नारेबाजी, बोले- गरीब आहत
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। स्मार्ट मीटर और संपत्ति कर के विरोध में डोगरा वेलफेयर संगठन के अध्यक्ष अमित कपूर के नेतृत्व में सिद्दड़ा, अंबफला और भगवती नगर में प्रदर्शन हुए। इस दौरान विरोध रैली निकाली गई।
इस मौके पर कपूर ने कहा कि स्मार्ट मीटर लगने से लोग परेशान हैं। लोग गर्मी से बेहाल हुए मगर स्मार्ट मीटर लगाने पर कार्पाेरेशन ने काम जारी रखा। गरीब लोगों को अब बिल अदा करना मुश्किल हो रहा है। गरीब लोग दिहाड़ी लगाएं या फिर बिल भरें।
उन्होंने कहा कि अब संपत्ति कर लगाने पर फैसला लिया गया है। इससे गरीब लोगों को दो वक्त की रोटी का जुगाड़ करना मुश्किल हो जाएगा। स्मार्ट मीटर लगने के बाद से लोगों को भारी भरकम बिजली के बिल थमाए जा रहे हैं। कपूर ने कहा कि अगर स्मार्ट मीटर सही हैं तो फिर लोगों के बिल अधिक क्यों आ रहे हैं। उन्होंने जानीपुर से स्मार्ट मीटरों और संपत्ति कर का मुद्दा शुरू किया था और समूचे राज्य में इसका विरोध हो रहा है। इस मौके पर कमला देवी, राणो, तलविंद्र, अनमोल और मुन्नी मौजूद रहीं।