पीडब्ल्यूडी के खिलाफ भड़के श्रद्धालु, प्रदर्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई बार मांग करने के बाद भी पीडब्ल्यूडी की तरफ से पुल की मरम्मत नहीं करवाई गई है। इसी से नाराज होकर वीरवार को श्रद्धालुओं ने पीडब्ल्यूडी के खिलाफ प्रदर्शन किया।
इस दौरान महंत स्वामी मंगलदास के नेतृत्व में सांई मंदिर के पुजारी पंडित बुद्धि प्रकाश बंसी लाल, करण, जीवन कुमार, संजय व अन्य श्रद्धालुओं ने बताया कि लंबे समय से पुल की हालत खराब है। जब पांच व्यक्ति एक साथ पुल चलते हैं तो पुल कांपने लगता है।
पुल पर चलने से इंकार कर रहे वाहन चालक
पुल दिन ब दिन क्षतिग्रस्त होता जा रहा है। हालात ये बन चुके हैं कि मंदिर में वाहन सामान लेकर नहीं पहुंच पा रहा है, क्योंकि पुल की हालत को देखकर वाहन चालक वाहन को पुल पर चलाने इनकार कर रहे हैं।
मंदिर में हर रोज सैंकड़ों श्रद्धालु पूजा करने सुबह-शाम पहुंचते हैं। उनके लिए मंदिर तक पहुंचने के लिए मुख्य साधन पुल ही है। इसके अलावा देविका नदी के किनारे पर एक मोहल्ला भी स्थित है। इनके लिए भी अपने घरों तक पहुंचने के लिए पुल ही साधन है। पुल की खस्ताहालत से सभी परेशान हैं।
कई बार लोगों ने पुल की मरम्मत करवाने की मांग को पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के सामने रखा है। लेकिन इसके लिए फंड भी जारी नहीं किया गया है।