{"_id":"5f43440bff1869bea8b157899792b3b6","slug":"protest-against-ju-vc-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपकुलपति को हटाने की मांग ने जोर पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपकुलपति को हटाने की मांग ने जोर पकड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 22 Dec 2014 10:49 PM IST
विज्ञापन
जम्मू यूनिवर्सिटी रिसर्च स्कालर एसोसिएशन (जुरसा) के प्रधान सुखदेव सिंह के नेतृत्व में सोमवार को उपकुलपति के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान कुलपति से स्कालरों ने मांग की कि उपकुलपति को हटाया जाए, ताकि स्कालरों के साथ न्याय हो सके।
विज्ञापन
इस दौरान जुरसा के जनरल सेक्रेटरी सन्नी बब्बर, ज्वाइंट सेक्रेटरी मंजूर अहमद, कोषाध्यक्ष गोपाल सिंह, क्यूम मलिक, अर्जुन सिंह के अलावा अन्य विभागों के शोध छात्र मौजूद रहे। स्कालरों का कहना है कि जम्मू विश्वविद्यालय के डोगरी विभाग की पीएचडी शोध छात्रा के साथ न्याय होना चाहिए।
विज्ञापन
स्कालरों ने कहा कि विश्वविद्यालय के उपकुलपति गाइड को बचा रहे हैं, लिहाजा छात्रा के साथ न्याय नहीं हो रहा है। जुरसा प्रधान सुखदेव सिंह ने रियासत के राज्यपाल से अपील की है कि उपकुलपति को हटाया जाए, क्योंकि उनका रुख स्कालरों के खिलाफ है।
विज्ञापन