फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Protest against declaring Syed Salahuddin as a terrorist tomorrow

सैयद सलाहुद्दीन को आतंकवादी घोषित करने के खिलाफ हुर्रियत ने किया प्रदर्शन का आवाहन

Thu, 29 Jun 2017 08:03 PM IST
amarujala.com- Written by: श्रेयांश त्रिपाठी
amarujala.com- Written by: श्रेयांश त्रिपाठी Updated Thu, 29 Jun 2017 08:03 PM IST
विज्ञापन
 Protest against declaring Syed Salahuddin as a terrorist tomorrow
सैयद सलाहुद्दीन - फोटो : File Photo

हुरियत के नेताओं ने साझा रूप से 30 जून को सैयद सलाहुद्दीन को अमेरिका द्वारा वैश्विक आतंकवादी घोषित करने के विरोध में  प्रदर्शन की घोषणा की है। उन्होंने आरोप लगाया कि अमेरिकी सरकार ने मनमाना रवैया अख्तियार करते हुए हमारे वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी सैय्यद सलाहुद्दीन को आतंकवादी घोषित किया है, जो कश्मीर के लोगों की आजादी और अधिकारों की बात करते हैं। उन्हें बाध्य होकर भारतीय सेना की दमनकारी रवैये के खिलाफ हथियार उठाने के लिए बाध्य होना पड़ा।

विज्ञापन


गौरतलब है कि इससे पहले सैयद सलाहुद्दीन ने भी आतंकी बुरहान वानी की बरसी पर एक सप्ताह तक बंद की घोषणा की है। सलाहुद्दीन ने यह एलान यूनाइटेड जेहाद कौंसिल की ओर से किया है। सलाहुद्दीन की ओर से जारी वीडियो में आठ तथा 13 जुलाई को पूरी घाटी में बंद का आह्वान किया गया है। इसके अलावा 10 एवं 11 जुलाई को मारे गए आतंकियों के घर जाकर आर्थिक मदद पहुंचाने को कहा गया है।
विज्ञापन


इससे पूर्व भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा के दौरान हिजबुल चीफ सैय्यद सलाहुद्दीन को अमेरिका ने वैश्विक आतंकवादी घोषित किया। अमेरिका ने कहा कि सलाहुद्दीन तमाम आतंकी गतिविधियों में शामिल रहा है, और आतंकवादियों को मदद मुहैय्या कराता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर पाकिस्तान ने अमेरिका के इस कदम की आलोचना की है। पाकिस्तान ने कहा है कि मोहम्मद यूसुफ शाह उर्फ सैय्यद सलाहुद्दीन आतंकवादी नहीं है, बल्कि वो कश्मीरी स्वतंत्रता सेनानी है। इन नाते उसे पाकिस्तान में रहने की छूट मिली हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed