फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest against BDO in Akhnoor

बीडीओ के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
protest against BDO in Akhnoor
सरपंच का बीडीओ के खिलाफ प्रदर्शन - फोटो : AKHNOOR
अखनूर। कस्बे के ग्रामीण विकास विभाग के परिसर में सोमवार को सरपंचों और पंचों ने बीडीओ के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। पंचायत प्रतिनिधियों का आरोप था कि बीडीओ की लापरवाही के कारण पंचायतों में विकास कार्य नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन

सरपंच एसोसिएशन अखनूर के बैनर तले सरपंचों और पंचों ने बीडीओ कार्यालय के परिसर में बीडीओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि बीडीओ का रवैया तानाशाही है। सरपंचों और पंचों की अनदेखी की जा रही है।
विज्ञापन

गांवों में विकास बाधित हो रहे हैं। पंचायत प्रतिनिधियों ने चेतावनी दी है कि अगर यही ही रवैया रहा तो सड़कों पर उतरना पड़ेगा और बीडीओ को स्थानांतरित करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व सरपंच एसोसिएशन अखनूर के चेयरमैन जगदीश शर्मा की अगुवाई में बीस पंचायतों के सरपंचों और पंचों की बीडोओ जौनी कुमार के साथ क्षेत्र के विकास कार्य को लेकर बैठक हुई। इस दौरान विकास के मुद्दों पर सरपंचों और पंचों ने रोष जताया और बैठक का बहिष्कार कर नारेबाजी शुरू कर दी।
एसोसिएशन के चेयरमैन जगदीश राज शर्मा ने आरोप लगाया कि बीडीओ तानाशाही करते हैं। सरपंचों और पंचों के साथ दुर्व्यवहार भी करते हैं। पंचायत प्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना ही कोई भी काम किया जाता है।
केंद्र और राज्य की सरकारें पंचायती राज को लागू करने की घोषणा करते हैं, मगर अखनूर बीडीओ को इससे कोई सरोकार नहीं होता। सरपंच किरण पावर ने कहा कि सरपंचों को बैठने तक नहीं दिया जाता। इस अवसर पर सरपंच अश्वनी शर्मा, किशोरी कुमार, मंगत सिंह, अजीत सिंह, रछपाल शर्मा आदि मौजूद थे।

किसी सरपंचों और पंचों को पूरा सम्मान दिया जाता है। किसी प्रकार का विवाद नहीं हुआ है। मात्र विकास कार्य को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान कई सरपंचों ने विरोध किया था।
जौनी कुमार, बीडीओ अखनूर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed