{"_id":"659703e6407107894b04c077","slug":"protest-against-ayush-vibhag-samba-news-c-274-1-rsp1001-549-2024-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: अरनिया पीएचसी में आयुष औषधालय खोले जाने को लेकर लोगों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: अरनिया पीएचसी में आयुष औषधालय खोले जाने को लेकर लोगों का प्रदर्शन
विज्ञापन
राजनीतिक दलों के नेताओं और लोगों ने की औषधालय कहीं और खोले जाने की मांग
कहा - पीएचसी में औषधालय खुलने से इसके अपग्रेड होने में आएगी परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
अरनिया। पीएचसी अरनिया में 27 लाख रुपये की लागत से आयुष औषधालय की इमारत का निर्माण कार्य शुरू होने से पहले क्षेत्र के राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने राष्ट्रीय आयुष मिशन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वीरवार को पीएचसी में आयुष विभाग के खिलाफ नारेबाजी की गई है। उनकी मांग है कि पीएचसी में औषधालय न खोला जाए। इससे पीएचसी को सीएचसी बनाने में परेशानी होगी। आयुष औषधालय के लिए कहीं और स्थान खोजा जाए।
लोगों ने कहा कि पीएचसी में एक कनाल जमीन पर आयुष की इमारत बनने नहीं दी जाएगी। पहले से ही स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग के प्रशासनिक सचिव भूपेंद्र कुमार को पीएचसी को सीएचसी बनाने का ज्ञापन दिया गया है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में उन्होंने पीएचसी को अपग्रेड करने का आश्वासन दिया है। क्षेत्र के लोगों की 15 साल से पीएचसी को सीएचसी बनाने की मांग है। जब इसका प्रावधान पूरा हो गया है, तो आयुष विभाग यहां अपनी इमारत बना रहा है। बुधवार को पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों की मौजूदगी में इमारत के लिए पैमाइश की गई है। जनप्रतिनिधियों ने बताया कि सीएमओ को पीएचसी में आयुष की इमारत न बनाने की अर्जी दी गई है। इसके बावजूद इमारत बनाने की प्रक्रिया जोरों पर है। अगर पीएचसी में इमारत बन जाती है, तो इसमें सीएचसी खुलने का रास्ता बंद हो जाएगा।
मौके पर पूर्व सरपंच चंगिया रघुवीर सिंह ने कहा कि गोलीबारी से प्रभावित अरनिया क्षेत्र वैसे ही स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहा है। ऊपर से पीएचसी की जगह को आयुष के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। इससे अस्पताल अपग्रेड होने का रास्ता बंद हो जाएगा। कांग्रेस कार्यकर्ता मेजर सिंह सैनी ने कहा कि लोगों की प्राथमिकता अस्पताल को सीएचसी में अपग्रेड करने की है। आयुष औषधालय के लिए अलग से सरकारी दायरा चिन्हित करना चाहिए। बीडीसी अध्यक्ष कुलदीप राज ने कहा कि आयुष मंत्रालय को अस्पताल में इमारत नहीं बनाने दी जाएगी। इसके लिए रोज का धरना प्रदर्शन करना पड़ा तो भी पीछे नहीं हटेंगे। इस दौरान पूर्व पार्षद मनोहर लाल राव, एडवोकेट पवन सैनी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष रमेश सैनी, कांग्रेस कार्यकर्ता तरसेम सिंह सैनी, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -
आयुष मंत्रालय की तरफ से छोटे से लेकर बड़े स्वास्थ्य केंद्र में आयुष औषधालय खोला जाना है। इसके तहत अरनिया पीएचसी में भी आयुष औषधालय खोला जा रहा है। सरकार की तरफ से लोगों को स्वास्थ्य में बेहतर सुविधा प्रदान करना ही अंतिम लक्ष्य है।
- डॉ. मोहन सिंह, निदेशक, आयुष विभाग