{"_id":"64e275da3af54f4ce5092e2a","slug":"protest-against-administration-samba-news-c-274-1-rsp1001-243-2023-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: स्मार्ट मीटर का विरोध, सड़कों पर उतरे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: स्मार्ट मीटर का विरोध, सड़कों पर उतरे लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-बिजली बिल फाड़े, बीजेपी हाय-हाय और एलजी गो बैक के लगाए नारे
संवाद न्यूज एजेंसी
अरनिया। बिजली बिलों में बढ़ोतरी और स्मार्ट मीटर लगाने के खिलाफ लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। रविवार को अरनिया में बड़ी संख्या में लोगों ने रोष रैली निकाली। प्रदर्शन कर भाजपा, बिजली विभाग और उपराज्यपाल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की है।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बिजली विभाग और उपराज्यपाल प्रशासन तानाशाह रवैया अपना रहा है। बिजली बिल बढ़ा दिए गए हैं। स्मार्ट मीटर लगाकर धक्केशाही की जा रही है। एक हजार रुपए के करीब बिल भेजे जा रहे हैं। कस्बे में ऐसे लोग भी हैं, जिन्हें दो वक्त की रोटी के लिए दिन-रात मेहनत करनी पड़ रही है। वे इतने बड़े बिल नहीं भर सकते। इस दौरान लोगों ने बिल फाड़कर फेंक दिए। बीजेपी सरकार हाय-हाय और एलजी गो बैक के नारे भी लगाए। लोगों ने कहा कि भाजपा सांसद जुगल किशोर शर्मा ने सीमावर्ती क्षेत्र के 5 किलोमीटर दायरे में मूलभूत सुविधाएं मुफ्त में देने का वादा किया था, लेकिन स्थिति विपरीत है। डीडीसी, बीडीसी, नगरपालिका अध्यक्ष और पार्षदों के खिलाफ भी नारेबाजी की। लोगों ने कहा कि इन सभी को रैली के लिए निमंत्रण दिया था। लेकिन आम लोगों के समर्थन में साथ नहीं आए। रैली में पहुंचीं महिलाओं ने कहा कि भाजपा सरकार में रसोई चलाना मुश्किल हो गया है। सरकार गरीबों से दो वक्त की रोटी भी छीन रही है।
पार्षद कैलाश चंद्र सैनी ने कहा कि जब तक बिल दुरुस्त नहीं होते, तब तक बिल जमा नहीं करवाएंगे। प्रशासन ने सख्ती की तो जन आंदोलन शुरू कर देंगे। इसलिए सरकार जल्द स्मार्ट मीटर लगाने और बिजली बिलों में बढ़ोतरी का फैसला वापस ले। वहीं, प्रदर्शन के चलते कस्बे के तरेवा मोड़ पर जाम लगा रहा। राहगीरों को आने-जाने में परेशानी हुई। इस मौके पर पार्षद कैलाश चंद्र सैनी, पार्षद जीत राज सैनी, पार्षद नरेश कुमार सहित शहर के गणमान्य लोग मौजूद थे।