{"_id":"44603d083ddd0a5ff417e0b466d4f0f4","slug":"proposal-to-set-up-over-20-000-bunkers-along-border-sent-to-centre-jk-govt-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुफ्ती ने 20,000 नए बंकरों का प्रस्ताव केंद्र को भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुफ्ती ने 20,000 नए बंकरों का प्रस्ताव केंद्र को भेजा
एजेंसी/जम्मू
Updated Tue, 24 Mar 2015 07:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर सरकार ने राज्य के 448 सीमांत इलाकों में 1,000 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से 20,000 से अधिक बंकर स्थापित करने का एक प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने मंगलवार को राज्य विधानसभा में बीजेपी सदस्य श्यामलाल चौधरी के एक सवाल के लिखित जवाब में कहा, '448 चिह्नित सीमांत गांवों में 1,006.25 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से 20,125 से अधिक सामुदायिक बंकरों के निर्माण से जुड़ा संशोधित प्रस्ताव भारत सरकार के पास भेजा गया है।'
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि कठुआ, सांबा, जम्मू, राजौरी और पुंछ जिलों के सीमाई इलाकों के पास रहने वाली 4,02,455 लोगों की आबादी प्रस्ताव के दायरे में आएगी। इसे 23 फरवरी, 2015 को केंद्र सरकार के पास विचार के लिए भेजा गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत सरकार के गृह मंत्रालय की मंजूरी का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इससे पहले जम्मू के डिविजनल कमिश्नर ने गृह मंत्रालय को जम्मू क्षेत्र के सीमाई जिलों के चिह्नित गांवों में बंकरों के निर्माण के लिए एक प्रस्ताव सौंपा था लेकिन भारत सरकार ने मुद्दे पर संशोधित प्रस्ताव देने के लिए कहा।